डेली करेंट अफेयर्स 20 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 20 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 20 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

बेन स्टोक्स लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास

इंग्लैंड के 31 वर्षीय ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। ये अपना अंतिम वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम में खेलेंगे। इन्होंने साल 2011 में आयरलैंड के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन

वेस्टंडीज क्रिकेटर्स लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। दिनेश रामदीन वेस्टंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। इन्होंने तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने वेस्टंडीज के लिए अपना अंतिम मैच दिसंबर 2019 में खेला था। अब ये फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इन्होंने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। ये साल 2012 और 2016 की टी-20 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे। वहीं लेंडल सिमंस ने 2008 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे इंटरनेशनल में पदार्पण किया। इसके बाद 2007 में टी-20ई डेब्यू किया और 2009 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 

मैराज अहमद खान ने जीता गोल्ड

उत्तर प्रदेश के 46 वर्षीय भारतीय निशानेबाज मैराज अहमद ने ISSF विश्वकप प्रतियोगिता में पुरुषों की स्कीट स्पर्द्धा में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इन्होंने रियो डि जेनेरियो विश्वकप 2016 में रजत पदक जीता था। 

हॉल ऑफ फेम

आस्ट्रेलिया के महान लेटन हेविट को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। ये दो बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके हैं। ये विश्व के नम्बर एक के खिलाड़ी रह चुके हैं। इन्होंने अपना पहला एटीपी खिताब 1998 ई. में जीता। वहीं 2014 में हॉल ऑफ फेम ओपन में अपना आखिरी खिताब जीता। इन्होंने 2001 में यूएस ओपन और 2002 में बिंबलडन का खिताब अपने नाम किया। 

हैप्पिनेस उत्सव

दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में हैप्पिनेस उत्सव का आयोजन किया गया। 

डिजिटल लोक अदालत

राजस्थान ने देश में पहली लोक अदालत की शुरुवात की है। इसका उद्घाटन 18वें अखिल भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण सम्मेलन के दौरान किया गया। इसकी स्थापना राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित द्वारा की गई। इस दौरान केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरण रिजिजू और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे।

आशीष कुमार चौहान

आशीष कुमार चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। इस पद पर ये विक्रम लिमये का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को समाप्त होगा। 

मार्गरेट अल्वा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं। इन्हें विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। विपक्षी दलों की हुई बैठक में इनके नाम पर फैसला लिया गया। 

मनोज कुमार

मनोज कुमार ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। ये आयोग में विपणन के पूर्व विशेषज्ञ सदस्य हैं। आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के दिल्ली के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद ये पद रिक्त हो गया था। खादी व ग्रामोद्योग आयोग अधिनियम 1956 के तहत इस आयोग की स्थापना 1957 ई. में की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?