डेली करेंट अफेयर्स 21 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 21 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 21 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राज्यपाल ला गणेशन को प. बंगाल का अतिरिक्त प्रभार

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुना है। इसलिए इन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। 

रानिल विक्रमसिंधे

श्रीलंका में 20 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। इस बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच हुआ। देश के संविधान के अनुसार अब नया राष्ट्रपति पुराने राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा करेगा। 

Beyond the Misty Veil

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बियॉन्ड द मिस्टी वेइल पुस्तक का विमोचन किया है। यह देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक है। इसकी लेखक पूर्व सीनियर आईएएस आराधना जौहरी हैं। ये नैनीताल की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। 

मोबाइल इलेक्ट्रिक चार्जिंग ऐप

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुम्बई में मोबाइल इलेक्ट्रिक चार्जिंग के लिए एक प्लेटफार्म को पेश किया है। 

ले. ज. राज शुक्ला

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला संघ लोकसेवा आयोग के सदस्य नियुक्त किये जाएंगे। इन्हें साल 2021 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 

तमीम इकबाल

बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20ई से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने अपना आखरी टी-20 मैच मार्च 2020 में खेला था। 

Whatsapp Banking –

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा व्हाट्सअप बैंकिंग सेवा की शुरुवात करने की घोषणा की गई है। एसबीआई जल्द ही अपने ग्राहकों को वहाट्सअप बैंकिंग की सुविधा प्रदान करने वाला है। वर्तमान में एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा हैं। 

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

इस योजना के तहत उत्तराखंड के हर जिले के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 150 बालक व 150 बालिकाओं को हर माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ 29 अगस्त 2022 को खेल दिवस के अवसर पर करेंगे। 

राज्यसभा सदस्य बनीं पी.टी. ऊषा

भारत की प्रख्यात महिला धाविका पी. टी. ऊषा ने 20 जुलाई 2022 को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की है। इन्होंने हिन्दी भाषा में शपथ ग्रहण की। राज्यभा के सभापति वेंकेया नायडू ने इन्हें शपथ दिलाई। पी.टी. ऊषा ने 1984 ई. के ओलंपिक में दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया था। इन्हें 1983 ई. में अर्जुन अवार्ड से और 1985 ई. में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

असम व अरुणाचल में सीमा विवाद समझौता

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवाद को लेकर समझौता हुआ है। दोनो राज्यों ने ‘नामसाई घोषणा’ पर हस्ताक्षर सीमा विवाद को सुलझाने की ओर कदम उठाया है। यह विवाद सात दशक पुराना है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये। दोनों राज्य एक दूसरे के साथ 804 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। इस सीमा विवाद का मुकदमा 1989 ई. से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?