डेली करेंट अफेयर्स 22 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, इंदौर में होगा 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन, भारत की सबसे लम्बी मालगाड़ी ‘सुपर वासुकी’ का संचालन, अब यूपीआई के जरिए ब्रिटेन में भी कर पाएंगे पेमेंट, केरल के प्रख्यात लेखक नारायण का निधन…

सुपर वासुकी –

यह भारतीय रेलवे की सबसे लम्बी मालगाड़ी है। भारतीय रेलवे द्वारा इसका परिचालन ट्रायल किया गया। यह ट्रायल 15 अगस्त 2022 को कोरबा (छत्तीसगढ़) से नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच 27000 टन कोयला ले जाकर किया गया। इसने इस दौरान 267 किलोमीटर की दूरी 11.20 घंटों मे तय की। यह भारतीय रेलवे द्वारा एक मालगाड़ी के ईंधन का किया गया सबसे बड़ा परिवहन है। इतने कोयले से 3000 मेगावाट का पावर प्लांट सारा दिन चलाया जा सकता है। इस मालगाड़ी का उपयोग कोलये के परिवहन के लिए किया जाएगा। इसका परिचालन दक्षिण पूर्वी रेलवे कर रहा है। 295 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी की लम्बाई 3.5 किलोमीटर है। इस रेल को एक स्टेशन से गुजरने में 4 मिनट का समय लगता है। सुपर वासुकी रेल को 5 सामान्य मालगाड़ियों को मिलाकर तैयार किया गया है। वर्तमान में विश्व की सबसे लम्बी रेल ऑस्ट्रेलिया में ‘BHP Iron Ore Train’ है। जिसकी लम्बाई 7.352 किलोमीटर है।

UPI के जरिए ब्रिटेन में पेमेंट –

इसके लिए NPCI International Payments Limited ने ब्रिटेन के Payments Solutions Provider ‘PayXpert’ के साथ समझौता किया है। अब इसके जरिए भारतीय ब्रिटेन में भी बेझिझक भुगतान कर पाएंगे।

प्रख्यात लेखक नारायण का निधन –

भारत के जाने माने उपन्यासकार नारायण का 82 वर्ष की अवस्था में कोच्चि में निधन हो गया। इन्हें साल 1999 में ‘केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। ये यह सम्मान पाने वाले मलयारा जनजाति के पहले साहित्यकार थे। ये साल 1995 में एर्नाकुलम प्रधान डाकघर से पोस्ट मास्टर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इन्होंने 100 से ज्यादा लघु कथाएं लिखीं। इनकी रचना ‘कोचारेथी’ का अंग्रेजी सहित 17 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।  

विश्व वरिष्ठ नागिरक दिवस –

हर साल 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा 14 दिसंबर 1990 को की गई थी। इसे पहली बार साल 1991 में मनाया गया था।

अगला प्रवासी भारतीय दिवस –

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन इंदौर में किया जाएगा। देश के विकास में प्रवासियों के योगदान को चिह्नित करने के उद्देश्य से यह दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उन्हें भारत का महान प्रवासी माना जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा 9 जनवरी 2002 को तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?