डेली करेंट अफेयर्स 23 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

मध्यप्रदेश का मंडला जिला बना भारत का पहला कार्यात्मक रूप से साक्षर जिला, मत्स्य सेतु ऐप में ऑनलाइन मार्केटप्लेस फीचर का हुआ शुभारंभ, क्या है ‘आत्मनिरीक्षण : सशस्त्र बल न्यायाधिकरण’? मंकीपाक्स के लिए भारत में निर्मित स्वदेशी RT-PCR किट तैयार, ‘पिच ब्लैक’ हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन आस्ट्रेलिया में, नासा का चंद्र मिशन आर्टेमिस-3 होगा 2025 में लांच…

कार्यात्मक रूप से साक्षर जिला –

मध्यप्रदेश का आदिवासी बहुल जिला मंडला देश का पहला कार्यात्मक रूप से साक्षर जिला बन गया है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार मंडला की साक्षरता दर 68 प्रतिशत थी। इन निरक्षर लोगों में सर्वाधिक संख्या यहाँ के आदिवासी लोगों की थी, जो वन क्षेत्रों में रहते हैं। कार्यात्मक रूप से साक्षर न होने के कारण ये पैसे संबंधी धोखाधड़ी का शिकार हुआ करते थे। जिसकी शिकायत ये लोग अधिकारियों से कर रहे थे। इसके लिए साल 2020 के स्वतंत्रता दिवस से एक बड़ा अभियान शुरु किया गया।

एक्वा बाजार –

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा मत्स्य सेतु ऐप में ऑनलाइन मार्केटप्लेस फीचर का शुभारंभ किया गया है। इस ऐप को ICAR और Central Institute of Fresh Water Aqua Culture, भुवनेश्वर द्वारा विकसित किया गया है। इसे राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

आत्मनिरीक्षण : सशस्त्र बल न्यायाधिकरण

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण द्वारा राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘आत्मनिरीक्षण : सशस्त्र बल न्यायाधिकरण’ का उद्घाटन किया। इस संगोष्ठी का आयोजन सशस्त्र बलों के सेवारत कर्मियों के साथ भूतवूर्व सैनिकों व उनके परिवारों और युद्ध विधवाओं को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किये गए सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के कामकाज की जांच करने के उद्देश्य से किया गया था।

मंकीपाक्स के लिए RT-PCR किट –

ट्रांसएशिया बायो-मेडिकल्स द्वारा मंकीपाक्स के लिए RT-PCR किट विकसित की गयी है। इसे भारत में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। इस किट का अनावरण केंद्रीय प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद द्वारा किया गया। मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला एक वायरस है। इसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं।

पिच ब्लैक –

पिच ब्लैक नामक हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है। इसमें भारत समेत 17 देश हिस्सा ले रहे हैं। जिसकी मेजवानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना द्वारा की जा रही है। इसमें भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई जेट और दो सी-17 वमान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें इन देशों के 2500 वायुसेना कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

आर्टेमिस – 3

यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का क्रू मून लैंडिंग मिशन है। इसके तहत नासा ने चांद पर पहली महिला व अश्वेत व्यक्ति को भेजने की योजना बनाई है। इसे साल 2025 में लांच किया जाएगा। नासा ने इसके लिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट 13 संभावित लैंडिंग साइट्स की घोषणा की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?