डेली करेंट अफेयर्स 24 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

भारत में निर्मित स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का शुभारंभ, झारखंड व असम के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी का निधन, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बनर्जी का निधन, अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में भारत को मिला तीसरा स्थान, अन्ना मणि की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, 65वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का आयोजन कनाडा में…

हाइड्रोजन ईंधन सेल बस –

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का पुणें में अनावरण किया। इस बस को केपीआईटी-सीएसआईआर द्वारा विकसित किया गया है। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘हाइड्रोजन विजन’ के अनुरूप है। इस बस से निकलने वाला एकमात्र उत्सर्जन पानी है। इस प्रकार यह पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी तुलना में देश में डीजल बसों द्वारा हर साल 100 टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन किया जाता है।

झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निधन –

झारखंड व असम के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी का निधन हो गया है। ये साल 2004 से 2009 तक झारखण्ड के राज्यपाल रहे। ये तीन बार राज्यसभा सांसद भी रहे। इनका जन्म 7 मार्च 1939 को रायबरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान का निधन –

दिग्गज फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बनर्जी का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने का बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन्हीं के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने साल 1956 में अब तक का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इन्होंने कोलकाता फुटबॉल क्लब को साल 1953 का डूरंड कप दिलाया।

अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड –

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर आयोजित 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में भारत सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय छात्रों ने इसमें तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। ओलंपियाड का आयोजन 14 से 21 अगस्त 2022 के बीच कुटैसी, जॉर्जिया में हुआ।

अन्ना मणि की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल –

‘भारत की मौसम महिला’ के नाम से प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी व मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अन्ना मणि का जन्म 23 अगस्त 1918 को केरल राज्य में हुआ था। उन्हीं के योगदान के चलते आज मौसम की सटीक जानकारी लगाना संभव हो पाया है।

65वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन –

20 से 26 अगस्त 2022 के बीच आयोजित 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की मेजबानी कनाडा द्वारा की जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर कुल 8 कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले भारतीय शिष्ट मण्डल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया जा रहा है। इसमें लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?