डेली करेंट अफेयर्स 22 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

बेंग्लुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट पुरस्कारों में बेंग्लुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारत और दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की ली गई प्रतिक्रिया और किये गए सर्वेक्षण के आधार पर प्रदान किया गया।

कोलंबिया को मिला पहला वामपंथी राष्ट्रपति

सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का वादा कर गुस्तावो पेट्रो ने कोलंबिया का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ये देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति बने हैं। इस पद के लिए ये इनकी तीसरी दौड़ थी। ये एक सीनेटर हैं और बोगोटा के पूर्व महापौर हैं। 

कैनेडियन ग्रां प्री 2022

रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने फार्मूला वन सीनज की अपनी छठी जीत हासिल की है। फेरारी के कार्लोस सेन्ज इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन इसमें तीसरे स्थान पर रहे। 

ऑपरेशन संकल्प

भारतीय नौसेना ने भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार को लगातार तीसरे वर्ष ऑपरेशन संकल्प के लिए तैनात किया है। यह मिशन खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के उद्देश्य से शुरु किया गया है। ओमान की खाड़ी में जून 2019 में व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद खाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई।

गौतम अडानी : द् मैन हू चेंज्ड इंडिया

आरएन भास्कर द्वारा लिखित पुस्तक गौतम अडानी : द् मैन हू चेंज्ड इंडिया को अक्टूबर 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा। यह पुस्तक गौतम अडानी के अज्ञात पहलुओं को उजागर करेगी। 

महिला फिक्शन पुरस्कार

अमेरिकी-कनाडाई लेखिका व फिल्म निर्माता रूथ ओजेकी को इस साल के महिला फिक्शन पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन्हे इनके चौथे उपन्यास ‘The Book of Farm and Emptiness’ के लिए सम्मानित किया गया है। यह एक 13 वर्षीय लड़के की कहानी है जिसके पिता की मृत्यु हो जाती है। इस पुरस्कार के साथ 30 हजार यूरो की धनराशि प्रदान की जाएगी। 

IISC सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च

IISC बेंग्लुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेंटर फार ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की नींव रखी गई। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?