डेली करेंट अफेयर्स 23 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 23 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 23 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

हर साल 23 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन महिलाओं को समर्पित है जो अपने जीवनसाथी को खो देने के बाद जीवन की चुनौतियों का सामना करती हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस की थीम ‘विधवाओं की वित्तीय स्वतंत्रता के लिए सतत समाधान’ रखी गई। लॉर्ड लूंबा एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष चेरी ब्लेयर द्वारा इस दिवस की शुरुवात साल 2005 में की गई।  

जी-20 शिखर सम्मेलन

दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 का 2023 में होने वाला सम्मेलन कश्मीर में आयोजित होगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इसके समग्र समन्वय के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। पिछले साल सितंबर 2021 में भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जी-20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया था। 1 दिसंबर 2022 से भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। 

जी-20 के सदस्य देश

चीन, रूस, कनाडा, फ्रांस, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम।

AIIF की सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने रंजीत बजाज

रंजीत बजाज को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्त सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति द्वारा की गई है। 

स्कॉलजैंग रिगजिन (Skalzang Rigzin)

स्कॉलजैंग रिगजिन बिना ऑक्सीजन की सहायता के अन्नपूर्णा पर्वत चोटी पर पहुँचने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बने हैं। इन्होंने 16 दिन में दो पर्वत चोटियां विजित करने का रिकार्ड बनाया है। 

डी. जे. पांडियन

न्यू ड्वलपमेंट बैंक ने डी जे पांडियन को भारत में स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया है। ब्रिक्स देशों के शंघाई मुख्यालय वाले नव विकास बैंक का भारत में कार्यालय गुजरात के इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी में स्थित है। ये पहले बीजिंग स्थित एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक में उपाध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी थे। भारत इसमें चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना 15 जुलाई 2014 को हुई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?