डेली करेंट अफेयर्स 25 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सैफ अहमद बने FIH के अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) ने मिश्र के सैफ अहमद को अपना कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये इस पद पर नरिंदर बत्रा का स्थान लेंगे, जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय प्रशासक नरिंदर बत्रा ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया। FIH के कार्यकारी बोर्ड ने बत्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर सर्वसम्मति से अहमद को यह पद दे दिया। अब ये इस पद पर 5 नवंबर को होने वाले नए चुनाव तक बने रहेंगे। 

जेसी डेनियल अवार्ड 2022 –

फिल्म निर्माता केपी कुमारन को जेसी डेनियल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। मलयालम फिल्म उद्योग में इनके योगदान के लिए इन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और 5 लाख रुपये की धनराशि सम्मलित हैं। इन्होंने फिल्म निर्माता करियर की शरुवात साल 1975 में फिल्म अतिथि से की थी। डेनियल अवार्ड केरल की राज्य सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। 

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

हर साल भारत में 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। हमारे जीवन पर रेडियो के प्रभाव के बारे में याद दिलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। प्रायोगिक तौर पर भारतीय प्रसारण सेवा की शुरुवात साल 1930 में हुई थी। इंडियन ब्राडकास्टिंग कंपनी की स्थापना 23 जुलाई 1927 ई. को हुई, इसी कारण राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 23 जुलाई को मनाया जाता है। भारतीय राज्य प्रसारण सेवा 8 जून 1936 ई. से ऑल इंडिया रेडियो बन गई। 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को 21 जुलाई को 5 साल पूरे हो चुके हैं। आधिकारिक रुप से इस योजना की शुरुवात 21 जुलाई 2017 को की गई थी। हालांकि मूल रूप से इस योजना को 2010 में शुरु किया गया था और 2017 में इसका नाम बदल दिया गया था। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना की न्यूनतम पेंशन राशि 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है। इस योजना को अब 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।  

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की जा चुकी है। विजेताओं की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा की गई। फीचर फिल्म की श्रेणी में इस साल 305 फिल्मों का नामांकन हुआ। साल 2020 के लिए इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के रूप में ‘तुलसीदास जूनियर’ को चुना गया। ‘अविजांत्रिक’ को सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का दर्जा दिया गया। अजय देवगन को तान्हाजी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया। 

भारतीय सेना का मोटरसाइकिल अभियान

भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में जीत का जश्न मनाने के लिए नई दिल्ली से लद्दाख के द्रास तक बाइक रैली निकालने की घोषणा की है। यह रैली कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 23 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में और आजादी के अमृत महोत्सव दोनो का जश्न मनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। 

शेख मो. अबा अल सलेम

शेख मोहम्मद अबा अल सलेम को कुवैत का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति शेख सबा अल खालिद हमद अल सबा के इस्तीफे के बाद की गई है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?