डेली करेंट अफेयर्स 25 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

NIA के DG बने दिनकर गुप्ता

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया है। ये पंजाब कैडर के 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। ये पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। ये इस पद पर अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च 2024 तक बने रहेंगे।

राष्ट्रीय पहल ‘निपुण’

National Initiative for Promoting Upskilling of Nirman (NIPUN) पहल निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरु की गई एक राष्ट्रीय पहल है। इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरु किया गया है। इसे दीनदयाल अंन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुरु किया गया है। 

शाला प्रवेशोत्सव

राज्य में प्राइमरी स्कूलों में छात्रों के नामांकन हेतु गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17वें शाला प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुवात की। राज्य के बनासकांठा जिले के वडगाम तालुका के मेमादपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय से इस तीन दिवसीय नामांकन अभियान की शुरुवात की। 

एक्स खान क्वेस्ट – 2022

बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास एक्स खान क्वेस्ट – 2022 का आयोजन मंगोलिया के उलानबटार में किया गया। इस अभ्यास में 16 देशों की सेनाओं ने हिस्सा लिया। 

स्टिंगरे –

यह वर्तमान की दुनिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी मछली है। यह कंबोडिया में मेकांग नदी में पायी गई है। 300 किलोग्राम भार की यह मछली ताजे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। 

दिल्ली हवाई अड्डा

दिल्ली एयरपोर्ट (इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पूरी तरह से सोलर एनर्जी और हाइड्रो पॉवर से चलने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। हवाई अड्डे के लिए साल 2036 तक पनबिजली की आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश की एक जलविद्युत उत्पादन कंपनी के साथ एक दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता किया है।

मैंगो फेस्टिवल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय लोगों के बीच आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?