डेली करेंट अफेयर्स 25 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

IIT मद्रास राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित, हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 लांच, फीफा महिला विश्वकप 2023 का शुभंकर तजुनी लांच, एशिया का सबसे बड़ा कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र पंजाब में शुरु, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार 2021 में उत्तर प्रदेश के शीर्ष स्थान प्राप्त…

राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा पुरस्कार 2021-22

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आईआईटी मद्रास को साल 2021-22 के राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास को पेटेंट दाखिल करने, अनुदान और व्यावसायीकरण के लिए शीर्ष भारतीय शैक्षणिक संस्थान के रूप में घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे फेस का शुभारंभ किया गया। इस योजना को राज्य में 3125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए किया गया है।

तजुनी –

फीफा महिला विश्वकप 2023 के आयोजन के लिए ‘तजुनी’ नाम के शुभंकर का अनावरण किया गया है। इन खेलों का आयोजन अगले साल ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में होगा।

कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र –

हाल ही में पंजाब ने एशिया के सबसे बड़े कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा संगरूर के लेहरागागा में किया गया। यह करीब 20 एकड़ भूमि पर विस्तृत है। वर्तमान में इसमें कम्प्रेस्ड बायो गैस का 6 टन उत्पादन प्रति दिन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार

उत्तर प्रदेश राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार 2021 में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद क्रमशः मध्य प्रदेश और तमिलनाडु दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?