डेली करेंट अफेयर्स 26 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 26 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

कमल हासन को मिला UAE गोल्डन वीजा

भारतीय फिल्म अभिनेता कमल हासन को संयुक्त अरब अमीरात ने गोल्डन वीजा प्रदान किया है। इनसे पहले और भी कुछ भारतीयों को यह वीजा दिया जा चुका है। यह एक दीर्घकालिक निवास वीजा प्रणाली है जिसकी अवधि 5 से 10 साल होती है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा गोल्डन वीजा को पहली बार 21 मई 2019 को लांच किया गया था। 

द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति चुनाव में जीत की घोषणा के बाद 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत की 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। ये भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति एवं दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमन्ना ने इन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। ये स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं।

ध्वज संहिता में बदलाव

केंद्र सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में बदलाव किये हैं। बदलाव के बाद अब तिरंगे को दिन रात किसी भी समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगे को दिन में ही अर्थात् सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जा सकता था। मशीन और पॉलिएस्टर से बने ध्वजों का भी प्रयोग किया जा सकता है। इससे पहले मशीन या पॉलिएस्टर से बने तिरंगे के प्रयोग की अनुमति नहीं थी। इसे हाथ से काता व बुना जाता था। दरअसल केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ पहल की शुरुवात की है। इसके लिए बड़ी मात्रा में भारतीय ध्वजों की आवश्यकता होगी। भारतीय ध्वज संहिता 2022 में यह संशोधन 20 जुलाई 2022 के एक आदेश के जरिए किया गया। 

नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स में रजत पदक

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स में भारत को रजत पदक दिलाया है। इन्होंने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 88.13 मीटर फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.5 मीटर फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?