डेली करेंट अफेयर्स 27 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 27 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रोशनी नादार

HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नादार मल्होत्रा लगातार दूसरी साल भारत की सबसे अमीर महिला बनी। इन्होंने साल 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में नाम हासिल किया है। 

CRPF स्थापना दिवस

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 27 जुलाई 2022 को अपनी स्थापना की 83वीं वर्षगांठ मनाई। यह दिवस राष्ट्र की एकता, अखण्डता व संप्रभुता बनाए रखने में सीआरपीएफ के योगदान के प्रति समर्पित है। यह भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 ई. को अस्तित्व में आया। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने के बाद यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।

निर्देशक व निर्माता बॉब राफेलसन का निधन

अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक बॉब राफेलसन का 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने फिल्म ‘फाइव इजी पीसेज’ का निर्देश किया। इन्होंने 1987 ई. की फिल्म ब्लैक विडो का निर्देशन किया था। 

1.64 लाख करोड़ रुपये से होगा BSNL का पुनरुद्धार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत संचार निगम लिमिटेड के पुनरुद्धार के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूरी प्रदान की है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्री मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस पैसे में से 44 हजार करोड़ रुपये नकदी के रूप में बीएसएनएल को उपलब्ध कराए जाएंगे। बाकी की राशि अगले चार सालों में मुहैया कराई जाएगी। वर्तमान में अश्विनी वैष्णव दूरसंचार मंत्री हैं।

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) अंडर-17 महिला विश्वकप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई। इसका आयोजन भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। भारत पहली बार फीफी अंडर 17 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

कंबोडिया, उजबेकिस्तान, और कोटे द् आइवरी को ICC की सदस्यता

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने तीन नए देशों कंबोडिया, उजबेकिस्तान, और कोटे द् आइवरी को एसोसिएट सदस्य का दर्जा प्रदान किया है। बर्मिंघम में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके बाद अब आईसीसी के सदस्यों की संख्या 108 हो गई है जिनमें 96 एसोसिएट सदस्य हैं। साथ ही अब आईसीसी में एशियाई देशों की संख्या 25 हो गई है। वहीं आइवरी कोस्ट आईसीसी की सदस्यता पाने वाला 21वां अफ्रीकी देश बना।  

मराठी लेखक अनंत यशवंत का निधन

वरिष्ठ मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे का 76 वर्ष की अवस्था में पुणे में निधन हो गया। इन्होंने विज्ञान, भूगोल व समाजशास्त्र जैसे विषयों पर 19 किताबें लिखीं। ये मराठी विज्ञान परिषद के सदस्य थे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?