डेली करेंट अफेयर्स 28 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 28 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

असमिया लेखक अतुलानंद गोस्वामी का निधन

असम के प्रसिद्ध लेखक व साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का 87 वर्ष की आयु में गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। इन्हें साल 2006 में लघु कहानी संग्रह ‘सेने जरीर गाँधी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्होंने अंग्रेजी, बंगाली व उड़िया ग्रंथों का असमिया में और असमिया ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। 

बजराम बेगज बने अल्बानिया के राष्ट्रपति

55 वर्षीय बजराम बेगज ने अल्बानिया के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है। ये एक सेवानिवृत्त सैन्याधिकारी हैं। इन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीतिक दलों में सहयोग की बात कही। अल्बानिया की संसद में 140 सीटें हैं जिनमें से 78 वोट बजराम बेगज को प्राप्त हुए। 

जम्मू फिल्म महोत्सव

दो दिवसीय जम्मू फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन 3 सितंबर 2022 से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 15 देशों की 54 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इन फिल्मों का चयन 21 देशों से भेजी गईं 140 फिल्मों में से किया गया। कोविड के कारण पिछले दो सालों से इस महोत्सव का आयोजन नहीं किया जा सका। 

स्मार्ट ई – बीट

हरियाणा की राज्य सरकार ने गुरुग्राम में स्मार्ट ई-बीट की शुरुवात की है। इसके तहत पुलिस के 119 बाइक राइडर शहर के चप्पे चप्पे पर निगरानी करेंगे। हर बाइक पर 2 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दिन में तीन शिफ्टें होंगी जिनमें 714 पुलिस कर्मी राइडर के तौर पर ड्यूटी देंगे। इसके तहत शहर में स्थित सभी 33 पुलिस स्टेशनों को कवर किया जाएगा। पुलिस द्वारा शहर में 2056 संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया गया है। 

नकुल जैन बने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ

नकुल जैन को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्ति किया गया है। 

बुरहानपुर – हर घर जल प्रमाणित जिला

मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला ‘हर घऱ जल’ प्रमाणित जिला बन गया है। इस जिले के सभी 254 गाँवों में लोगों को नल का साफ पीने का पानी उपलब्ध करा दिया गया है। दरअसल स्वच्छ पानी की किल्लत के चलते सरकार हर घर जल योजना पर कार्य कर रही है। 

World Hepatitis Day

हर साल दुनिया भर में 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस बीमारी के चलते दुनिया में हर 30 सेकेंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2030 तक इस बीमारी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विश्व हेपिटाइटिस डे 2022 की थीम ‘I cant Wait’ रखी गई। यह दिवस वैज्ञानिक डॉ. बारुक ब्लमबर्ग के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की और इसके इलाज के लिए एक डायग्नोस्टिक टेस्ट व वैक्सीन विकसति की थी। यह दिवस पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?