डेली करेंट अफेयर्स 29 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 29 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 29 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार

भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर को वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। ये ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। यह पुरस्कार ग्लोबल एनर्जी एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए 43 देशों से 119 नामांकन हुए थे, जिनमें से तीन लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया। 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022

साल 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। इन खेलों में भारत की ओर से इस बार 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें पहली बार महिला क्रिकेट टीम भी शामिल हो रही है।

स्विस ओपन 2022

नॉर्वे के कैस्पर रूड ने बैडमिंट प्रतियोगिता स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता। यह कैस्पर के कैरियर का 9वां खिताब है। 

5 नए रामसर स्थल नामित

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पांच नए आर्द्रभूमि रामसर स्थलों को नामित किया है। इनमें तीन स्थल तमिलनाडु में, एक मिजोरम में और एक मध्य प्रदेश में स्थित है। इनके बाद अब भारत में रामसर स्थलों की संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गई है। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से लिया गया है, जहाँ इस संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे। आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन (रामसर कन्वेंशन) यूनेस्को द्वारा 1971 ई. में स्थापित एक अंतर सरकारी पर्यावरण संधि है जो 1975 ई. में लागू हुई। हाल ही में शामिल ये पांच रामसर स्थिल निम्नलिखित हैं –

पिचवरम मैंग्रोव (तमिलनाडु) – यह भारत के सबसे बड़े मैंग्रोव में से एक है। यह लगभग 180 प्रजातियों का घर है। 

करीकिली पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु) – इसमें 100 से अधिक पक्षी प्रजातियां पायी जाती हैं।

पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट (तमिलनाडु) – यह चेन्नई के पास एक मीठे पानी का मार्श है।

साख्य सागर (मध्यप्रदेश)

पाला आर्द्रभूमि (मिजोरम)

महिला वनडे वर्ल्डकप 2025

भारत क्रिकेट के एकदिवसीय महिला विश्वकप 2025 की मेजबानी करेगा। इसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा की गई है। इससे पहले भारत 2013 में महिला क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी कर चुका है। तब इसका आयोजन मुम्बई मे हुआ था। वहीं क्रिकेट महिला टी-20 विश्वकप 2024 का आयोजन बांग्लादेश में और 2026 में इंग्लैंड में होगा। 

विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री बने इंदरमीत गिल

भारत के इंदरमीत गिल को वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। ये इस पद पर नियुक्त किए जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले कौशिक बासु को 2012 से 2016 तक इस पद पर नियुक्त किया गया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?