डेली करेंट अफेयर्स 30 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 30 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 30 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर

भारतीय नौसेना को अमेरिका से दो और MH-60 रोमियो मल्टी पर्मपज हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। इनकी आपूर्ति कोच्चि हवाई अड्डे पर की गई। इसके साथ अब भारतीय नौसेना के पास इन हेलीकॉप्टरों की संख्या 5 हो गई है। इस तरह के एक हेलीकॉप्टर की आपूर्ति अगले माह की जाएगी। ये हेलीकॉप्टर किसी भी मौसम में प्रयोग में लाए जा सकते हैं। साल 2025 तक ऐसे कुल 24 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति भारत को की जाएगी। इन हेलीकॉप्टरों के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये का सौदा अमेरिका से किया गया है। 

INS विक्रांत

भारतीय नौसेना को अपना पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत मिल गया है। इसे आधिकारिक तौर पर अगले माह अगस्त में भारतीय नौसेना में शामिल किया जा सकता है। इसे नौसेना के आंतरिक नौसेना डिजाइन निदेशालय ने डिजाइन किया है। इसका नामकरण 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले आईएनएस विक्रांत के नाम पर किया गया है। यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है। इसका भार लगभग 45,000 टन है। इसकी लम्बाई 262 मीटर है। इसकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील है। इसमें 76 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का प्रयोग हुआ है। 

ब्रिटेन के पंजाबी गायक बलविंदर साफरी का निधन

ब्रिटेन में रहने वाले पंजाबी गायक बलविंदकर साफरी का 63 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये कुछ सप्ताह पूर्व ही कोमा से बाहर आए थे। इनका जन्म पंजाब में हुआ और ये बर्मिंघम में रहते थे। इन्होंने 1990 ई. में साफरी बॉयज बैंड की स्थापना की। 

मुख्यमंत्री नाश्ता योजना

तमिलनाडु की एम. के. स्टालिन सरकार ने राज्य भर में 1 से 5वीं कक्षा के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की शुरुवात की है। इस योजना के पहले चरण को राज्य के 1545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शुरु किया गया है। 

डॉ. सुशोवन बनर्जी का निधन

पद्मश्री से सम्मानित भारत के प्रतिष्ठित डाक्टर सुशोवन बनर्जी का 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये बंगाल में ‘एक रुपये वाले डाक्टर’ के रूप में प्रसिद्ध थे। ये मात्र एक रुपये में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते थे। इनकी इसी अनवरत सेवा के लिए भारत सरकार ने इन्हें साल 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

एशिया कप 2022 अब होगा यूएई में

एशियाई क्रिकेट परिषद में एशिया कप 2020 का आयोजन अब श्रीलंका की जगह संयुक्त अरब अमीरात में कराने की घोषणा की है। श्रीलंका में छाए आर्थिक संकट के चलते अब इस टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित किया गया है। लेकिन खेल की मेजबानी के अधिकार अभी भी श्रीलंका के पास ही हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन टी-20 फार्मेट में 27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 के बीच किया जाएगा। यह टूर्नामेंट चौथी बार यूएई में होने जा रहा है। इससे पहले साल 1984, 1996, और 2018 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो चुका है। अब तक यूएई में हुई तीन आयोजनो में भारत ने ही जीत हासिल की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?