डेली करेंट अफेयर्स 31 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 31 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 31 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंगोला में मिला गुलाबी हीरा

अफ्रीकी देश अंगोला में एक खदान से 170 कैरेट का दुर्लभ गुलाबी हीरा प्राप्त हुआ है। यह पिछले 300 वर्षों में मिले अब तक के सबसे बड़े गुलाबी हीरों में से है। एक आस्ट्रेलियाई कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। इसे अंगोला की लुलो खदान से प्राप्त किया गया है। इस हीरे को लुलो रोज (लुलो गुलाब) नाम दिया गया है। अब तक लुलो अदान से 100 कैरेट या इससे अधिक कैरेट के 27 हीरों की प्राप्ति हो चुकी है। यह लुलो खदान से मिला अब तक का 5वां सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है।  

World Ranger Day

हर साल 31 जुलाई को दुनिया भर में विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस ड्यूटी के दौरान घायल हुए व मारे गए रेंजर्स को समर्पित है। इस तिथि को ही 1992 ई. में इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन की स्थापना की गई थी। पहली बार यह दिवस साल 2007 में मनाया गया था। 

सेमीकंडक्टर पॉलिसी

गुजरात सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इसने यह नीति निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से जारी की है। इस नीति के तहत राज्य सरकार ने प्रोत्साहन व सब्सिडी की पेशकश की है। इस नीति का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा किया गया। यह नीति साल 2027 तक लागू रहेगी। 

राष्ट्रमंडल खेल 2022

भारत के भारोत्तोलन खिलाड़ी संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला पदक दिलाया है। इन्होंने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में देश को रजत पदक दिलाया। वहीं दूसरा पदक गुरुराज पुजारा ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक भारत के नाम किया।

प्रणय वर्मा

भारत सरकार ने प्रणय वर्मा को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में ये विएतनाम में भारत के राजदूत हैं। बांग्लादेश में ये इस पद पर विक्रम दोरईस्वामी का स्थान लेंगे। प्रणय वर्मा 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। 

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरुवात की है। इसे राज्य महिला आयोग के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुवात छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से शुरु किया गया। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें सलाह देने के लिए प्रत्येक रथ पर दो अधिवक्ता नियुक्त किये जाएंगे। 

मानव तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस

हर साल 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा साल 2013 में की गई थी। इस वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग व दुरुपयोग’ रखी गई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?