डेली करेंट अफेयर्स 27 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

न्यूजीलैंड की संसद में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक, केरल राज्य ने शुरु की ‘कुजप्प’ एप, संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण सप्ताह, कर्नाटक ने SC,ST के लिए बढ़ाया आरक्षण, मिनिकॉय और कदमत तट…

न्यूजीलैंड संसद में महिलाओं की संख्या अधिक

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड देश की संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक निकल गई है। लिबरल लेबर पार्टी की सोराया पेक मैसन ने जैसे ही संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। यह आंकड़ा पुरुषों से अधिक हो गया। अब न्जूजीलैंड की संसद में 59 पुरुष व 60 महिलाएं हैं। इससे पहले 5 अन्य देश मैक्सिको, क्यूबा, UAE, रवांडा, निकारागुआ भी यह कारनामा कर चुके हैं, जहाँ की संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो चुकी है।

कुंजप्प’ मोबाइल एप्लिकेशन

केरल राज्य ने बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों को रोकने के उद्देश्य से ‘कुंजप्प’ मोबाइल एप्लिकेशन को लांच किया है। इसे केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा शुरु किया गया। इस एप के माध्यम से बाल शोषण की सूचना दी जा सकती है।

निशस्त्रीकरण सप्ताह –

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 24 अक्टूबर से 40 अक्टूबर तक Disarmament Week मनाया जाता है। यूएनओ द्वारा यह सप्ताह हर साल मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 ई. को की गई थी। 1952 ई. में संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण आयोग की स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1978 ई. में निशस्त्रीकरण पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया था। तभी यह सप्ताह पहली बार मनाया गया था।

कर्नाटक ने बढ़ाया आरक्षण

कर्नाटक राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को बढ़ाने संबंधी अध्यादेश को पारित किया है। इसके बाद अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण को 15% से बढ़ाकर 17% और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण को 3% से बढ़ाकर 7% कर दिया जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान कर दी है।

मिनिकॉय और कदमत तट –

हाल ही में डेनमार्क स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन ने लक्षद्वीप में स्थित मिनिकॉय और कदमत तटों को स्वच्छता के लिए ब्लू प्रमाणन दिया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?