डेली करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटिश पीएम, प्राथमिक कवक रोगजनकों की सूची, कनाडा में प्रवासियों की संख्या 83 लाख, चीन ने लांच की कोविड इनहेलेबल वैक्सी…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। ये भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम हैं। इन्हें कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुना गया था। निवेश बैंकर से राजनेता बने ऋषि सुनक के कंधों पर अब देश की बदहाल अर्थव्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी है। सुनक का जन्म ब्रिटेक के साउथेम्पटन में हुआ था। इनके दादा-दादी भारत में पंजाब के रहने वाले थे। सुनक ने विनचेस्टर और ऑक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त की।

प्राथमिक कवक रोगजनकों की सूची

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आक्रामक कवक रोग के बढ़ते खतरे के जवाब में प्राथमिक कवक रोगजनकों की सूची जारी की है। इस सूची में आम कवक रोगजनकों में से 19 को तीन प्राथमिक स्तरों में वर्गीकृत किया गया है।

Portrait of Immigration to Canada

हाल ही में जारी इस रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में अप्रवासियों की संख्या 83 लाख के करीब है। ये कनाडा की आबादी का अब तक का सबसे बड़ा अप्रवासी हिस्सा है। कनाडा में इस अप्रवासी आबादी का सबसे बड़ा स्त्रोत एशियाई देश हैं। हाल ही में यहाँ आए अप्रवासियों का करीब 62 प्रतिशत हिस्सा एशिया से है। इनमें 18.6 प्रतिशत भारतीय हैं।

कोविड इनहेलेबल वैक्सी –

चीन ने अपने नागरिकों के लिए कोविड के खिलाफ इनहेलेबल वैक्सीन लांच की है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश है। दरअसल 2019 के अंत में कोरोना की शुरुवात चीन से ही हुई थी, इसके बाद यह दुनिया भर में फैल गया। यह बूस्टर डोज केवल उन लोगों को ही प्रदान की जा रही है जिनका पहले से ही वैक्सीनाइजेशन हो चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?