डेली करेंट अफेयर्स 28 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 28 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

परमेश्वरन अय्यर बने नीति आयोग के CEO

केंद्र सरकार ने परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ये पूर्व पेयजल एवं जल स्वच्छता सचिव रह चुके हैं। इस पद पर ये अमिताभ कांत का स्थान लेंगे। अमिताभ कांत को 17 फरवरी 2016 को दो साल के लिए नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया गया था। परंतु बाद में उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाता रहा। अय्यर साल 2009 में भारतीय सिविस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में नीति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं। नीति आयोग वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 

सामंत कुमार गोयल बने रॉ प्रमुख

सामंत कुमार गोयल को एक बर फिर रॉ (Research and analysis wings) प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब ये 30 जून 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे। ये पंजाब कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने जून 2019 में रॉ प्रमुख का कार्यभार संभाला था। रॉ भारत की एक खूफिया एजेंसी है। जिसका कार्य बाहरी खतरों पर नजर रखना व पड़ोसी देशों की गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी रखना है। रॉ का गठन 21 सितंबर 1968 ई. को किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

तपन कुमार डेका बने IB प्रमुख

केंद्र सरकार ने तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया है। ये 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें इस पद पर दो साल के लिए नियुक्त किया गया है। इस पद पर ये अरविंद कुमार का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त होने जा रहा है।  

Sao Joao Festival – 2022

साओ जोआओ उत्सव को सेंट जॉन द बैपिटिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्सव हर साल मानसून की शुरुवात में 23 जून को गोवा में मनाया जाता है। यह उत्सव सेंट बैपिटिस्ट को समर्पित है। कोरोना के चलते पिछले दो सालों में इसका आयोजन नहीं किया गया। उत्तरी गोवा के सिओलिम गाँव में इस मौके पर पारंपरिक डोंगी परेड का आयोजन किया जाता है। 

VL – SRSAM

भारत ने ओडिशा के चांदीपुरा तट से Vertical Launch Short range surface to air missile (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना द्वारा किया गया। यह जहाज द्वारा चलने वाली हथियार प्रणाली है। 

अनिल खन्ना –

अनिल खन्ना को भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार नरिंदर बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल जारी नहीं रख सकते। हाई कोर्ट ने अवमानना की कार्यवाही में इनका अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल समाप्त करने का आदेश दिया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?