डेली करेंट अफेयर्स 3 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

SSB के महानिदेशक बने एस एल थाओसेन

एस. एल. थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ये 1988 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। सशश्त्र सीमा बल नेपाल, भूटान के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करता है। कुमार राजेश चंद्रा के 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही यह पद रिक्त था। तब से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा एसएसबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए थे।

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के उज्जैन में किया गया। साल 2014 में भारत में एक अलग आयुष मंत्रालय का गठन किया गया। इस महाधिवेशन की थीम ‘आयुर्वेद आहार – स्वस्थ भारत की नींव’ रखी गई है। 

दुनिया का सबसे तेज कम्प्यूटर – फ्रंटियर 

अमेरिका का ‘फ्रंटियर’ सुपर कम्प्यूटर अब दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर बन गया है। इसे हेवलेट पैकार्ड इंटरप्राइज ऑर्किटेक्चर का उपयोग कर बनाया गया है। यह उन्नत माइक्रो डिवाइसेस प्रोसेसर से लैस है। इसे यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी के लिए बनाया गया है। इसने अब तक के दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर फुगाकू (जापान) को पछाड़ दिया है। जर्मनी द्वारा दुनिया के सबसे तेज 500 कम्प्यूटरों की सूची जारी की गई है। यह इस प्रकार की सूची का 59वां संस्करण है। 

यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत बने रहेंगे सचिन

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 20वें वर्ष के लिए भी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (युनिसेफ) के सद्भावना राजदून बने रहेंगे। ये लम्बे समय से विभिन्न कारणों से यूनिसेफ से जुड़े हुए हैं। इन्हें जागरूकता पैदा करने व भारत में पोलियो की रोकथाम को बढ़ावा देने की पहल में नेतृत्व हेतु साल 2003 में चुना गया था। 

जुल्फिकार हसन

पश्चिम बंगाल कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जुल्फिकार हसन को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ये इस पद पर अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक बने रहेंगे। नासिर कमल के 4 जनवरी 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद से ही यह पद रिक्त था। जुल्फिकार हसन पहले दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। कैबिनेट की नियुक्त समिति ने इनके नाम को मंजूर किया है।

ओलंपिक स्तर का खेल परिसर

केंद्रीय गृहमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में ओलंपिक स्तर के खेल परिसर की आधारशिला रखी है। इसे 632 करोड़ रुपयों की लागत से बनाया गया है। सरकार राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैदान व स्थान बनाना चाहती है। 

पुरुष हॉकी एशिया कप

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। अब तक हुए कॉन्टिनेंटल मीट के 11 संस्करणों में यह भारत का 10वां पदक है। भारत इसमें अब तक 2 बार उपविजेता रह चुका है। भारतीय टीम के कप्तान बीरेंद्र लकड़ा को कांस्य पद और प्लेऑफ में मान ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 

टाइम्स बिजनेस अवार्ड – 2022 

रश्मि साहू को टाइम्स बिजनेस अवार्ड – 2022 से सम्मानित किया गया है। पूर्वी भारत के अग्रणी खाद्य ब्रांड रुचि फूडलाइन और ओडिशा की नंबर एक मसाला कंपनी की निदेशक है। इन्हें यह पुरस्कार सोनू सूद के हाथों दिया गया। पूर्वोत्तर भारत के अग्रणी रेडी टू ईट ब्रांड के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?