डेली करेंट अफेयर्स 4 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंबेडकर के नाम पर गलियों व सड़कों का नाम रखेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की कॉलोनियों व सड़कों का नाम बाबासाहब अंबेडकर के नाम पर रखने का निर्णय किया है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार की ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ जारी की गई गाइडालइन का पालन करते हुए लिया गया है। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने राज्य सरकार की ऐसी सभी सड़कों व गलियों का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया है। 

अंजलाई पोन्नुसामी

भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाली अंजलाई पोन्नुसामी का 102 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये मात्र 21 वर्ष की अवस्था में झांसी की रानी रेजिमेंट में शामिल हो गई थीं। 

लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप उत्तराखंड में देखने को मिला है। इसे एक पहाड़ी पर देवस्थल के ऊपर स्थापित किया गया है। इसे भारत, कनाडा व बेल्जियम के खगोलविदों द्वारा निर्मित किया गया है। 

इसरो की अंतरिक्षयान निर्माण इकाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड एयरो स्पेस पार्क में अनंत टेक्नॉलाजी की अंतरिक्षयान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ हैं। यह भारत में इस प्रकार की पहली सुविधा है। अनंत टेक्नॉलाजी ने इसरो द्वारा निर्मित एवं लांच किये गए अधिकांश वाहनों के निर्माण में योगदान दिया है। 

इंस्टाग्राम का नया फीचर

लापता बच्चों को खोजने में मदद के लिए इंस्टाग्राम द्वारा एक अलर्ट फीचर लांच किया गया है। इसके लिए इंस्टाग्राम ने विश्व स्तर पर विभिन्न संगठनों के साथ भागीदारी की है। 

जेवियर ओलिवन –

मेटा प्लेटफार्म ने जेवियर ओलिवन को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है। ये पहले फेसबुक के नाम से प्रसिद्ध मेटा के साथ कई साल से जुड़े हुए हैं। 

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य बने अश्विनी भाटिया

अश्विनी भाटिया ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। ये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।

पेपर स्टांप की जगह ई-स्टांप

पंजाब की सरकार पेपर स्टांप की जगह ई-स्टांप को शुरु करने जा रही है। इससे राज्य के राजस्व की चोरी पर भी अंकुश लगेगा। राज्य के राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा द्वारा ई-स्टांप सुविधा की शुरुवात की गई। राज्य सरकार 1 रुपये से 19,999 रुपये तक के स्टांप पर विक्रेताओं को 2 प्रतिशत का कमीशन देगी। जब्कि आम जनता को वास्तविक दर पर ही स्टांप बेचा जाएगा।

विश्व साइकिल दिवस

हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुवात साल 2018 में की गई थी। साइकिल का आविष्कार कार्ल वॉन ड्राइस ने किया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?