डेली करेंट अफेयर्स 5 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पीएम श्री स्कूल

यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित नया स्कूल मॉडल है। शिक्षा मंत्रालय इस मॉडल को एनईपी की प्रयोगशाला के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया में है। गुजरात के गाँधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा संबोधित करने के दौरान इसकी चर्चा की गई। 

रक्षा सहयोग के लिए विजन स्टेटमेंट

भविष्य में रक्षा सहयोग को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भारत ने इजराइल के साथ रक्षा सहयोग के लिए विजन स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके द्वारा दोनों देशों के बीच 30 सालों के राजनयिक संबंधों को चिह्नित किया गया है। भारत व इजराइल के रक्षामंत्रियों के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई।  

तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये

तुर्की के नाम परिवर्तन के अनुरोध को संयुक्त राष्ट्र ने मंजूरी देने के बाद अब तुर्की को Turkiye कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र में अब सभी मामलों में तुर्की के स्थान पर तुर्किये का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने एंटोनियो गुटेरेस को संबोधित एक पत्र लिखा था। 

वायुसेना हेरिटेज सेंटर

भारतीय वायुसेना की भूमिका व समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए भारत के केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसकी स्थापना बल और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा की जाएगी। 

श्रेष्ठ योजना

यह योजना लक्षित क्षेत्रों में हाई स्कूल के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा से संबंधित है। इसकी शुरुवात केंद्रीय सामाजिक न्याय औऱ अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा की गई। इसे सबसे गरीब छात्रों के भी लिए उच्च गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है। 

‘आंचल’ अभियान’

राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के लिए यह राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान है। इसे राजस्थान के करौली जिले में शुरु किया गया। इस अभियान के तहत 13 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। 13144 महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया जिनमें 11202 को एनीमिया पाया गया। यह अभियान प्रसव व प्रसवेत्तर स्थिति में प्रमुख आवश्यक स्वास्थ्य सहायता सुनिश्चित करेगी। 

संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन

भारत के मेघालय राज्य ने संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार जीता। मेघालय ने यह सम्मान ई-प्रस्ताव प्रणाली की प्रमुख पहल मेघालय इंटरप्राइज आर्किटेक्ट के हिस्से ने जीता। यह सम्मान हौलिन झाओ द्वारा मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को स्विजरलैंड के जेनेवा में प्रदान किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?