डेली करेंट अफेयर्स 6 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

उत्तराखंड के सीएम की उपचुनाव में जीत

उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद सीएम बने बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। इस बार उन्होंने खटीमा की जगह चम्पावत से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी 70 में से 47 सीटें जीतकर सत्ता में आयी। लेकिन मुख्यमंत्री बनाए गए पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे। इसलिए मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें विधायक होना आवश्यक था। अब इन्होंने खटीमा के स्थान पर चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

यूरोपीय संघ की रक्षा नीति –

यूरोपीय देश डेनमार्क अब यूरोपीय संघ की रक्षा नीति में शामिल होने जा रहा है। डेनमार्क ने इसके लिए जनमत संग्रह कराया। अब तक डेनमार्क यूरोपीय संघ का एकमात्र देश था जो यूरोपीय संघ की सामान्य सुरक्षा और रक्षा नीति का हिस्सा नहीं था। 

ई-संजीवनी

यह केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय व सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग की एक संयुक्त डिजिटल पहल है। यह एक इंटरनेट आधारित टेलीमेडिसिन समाधान मंच है। यह एक स्वतंत्र ब्राइजर आधारित अनुप्रयोग है। यह ग्रामीण क्षेत्रों व अलग समुदायों में आम जनता के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच का भी विस्तार करता है। इसकी शुरुवात 16 जून 2009 को की गई थी। इसके दूसरे चरण की शुरुवात 13 अप्रैल 2020 को की गई थी। वहीं ई-संजीवनी ओपीडी को कोराना महामारी के दौरान पहले लॉकडाउन के समय शुरु किया गया था। 

राज्यसभा चुनाव 2022 –

राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव होने को थे। इनमें से 41 पर निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं। 15 राज्यों में से 11 में सांसद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब बर 16 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होने हैं। बची हुई 16 सीटों में से महाराष्ट्र की 6 सीटों, राजस्थान व कर्नाटक की 4-4 सीटों और हरियाणा की 2 सीटों के लिए चुनाव होने बाकी है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?