डेली करेंट अफेयर्स 3 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

स्वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विकांत सेना में शामिल, साइबर सुरक्षा अभ्यास सिनर्जी का संचालन, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर कॉलिन ग्रैंडहोम ने की संन्यास की घोषणा, साल 2021 में राजद्रोह के सर्वाधिक मामले आंध्रप्रदेश में दर्ज, SBI कैशबैक क्रेडिट कार्ड, सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, वसुधा गुप्ता आकाशवाणी की समाचार सेवा की महानिदेशक नियुक्त…

नौसेना में शामिल हुआ INS विक्रांत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को 2 सितंबर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंपा। इस विमानवाहक पोत को कोचीन शिपयार्ड द्वारा तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आयी है। इसकी लम्बाई 262 मीटर है।

साइबर सुरक्षा अभ्यास सिनर्जी

इसका आयोजन भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) द्वारा सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से किया गया। CERT-In इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत आती है। इस साइबर सुरक्षा अभ्यास का संचालन 13 देशों के लिए किया गया।

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कॉलिन गैंडहीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इनका जन्म जिम्बाम्बे में हुआ था। इनके संन्यास लेने के पीछे इनकी चोट, बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा और अन्य कारण शामिल हैं। ये टीम के लिए अब तक 29 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

राजद्रोह के सर्वाधिक मामले आंध्रप्रदेश में दर्ज

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Record Bureau – NCRB) के नवीनतम आंकड़ों के तहत देश में राजद्रोह के सर्वाधिक (29) मामले आंध्रप्रदेश में दर्ज किये गए हैं। साल 2021 में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 124A के तहत देश भर में राजद्रोह के कुल 76 मामले दर्ज किये गए। जिनमें सर्वाधिक 29 मामले आंध्रप्रदेश राज्य में दर्ज  किये गए हैं। इससे पहले साल 2020 में आंध्रप्रदेश में राजद्रोह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।

SBI कैशबैक कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक कैशबैक क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इसमें आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक अवश्य मिलेगा। इस कार्ड का वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 999 रुपये देना होगा। इस कार्ड के जरिए ग्राहक हर साल 2 लाख रुपये तक की शापिंग कर सकते हैं। यह कार्ड मार्च 2023 तक स्पेशल ऑफर के तहत मुफ्त उपलब्ध है।

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

सोवियत संघ के विघटन से पूर्व 1985 से 1991 तक सोवियत संघ के राष्ट्रपति रहे Mikhail Gorbachev का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्होंने साल 1986 में अमेरिका व रूस द्वारा आयोजित लंबी दूरी की सभी मिसाइलों को खत्म करने का प्रस्ताव रखा था। इन्हें साल 1990 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वसुधा गुप्ता

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी वसुधा गुप्ता को आकाशवाणी की समाचार सेवा की महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर इन्होंने एन. वेणुधर रेड्डी का स्थान लिया है। ये 1989 बैच की आईआईएस अधिकारी हैं। ये अपने 32 वर्षों के करियर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विभिन्न पदों के माध्यम से अपनी सेवा दे चुकी हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?