डेली करेंट अफेयर्स 4 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

ओडिशा सरकार ने किसानों को वितरित किए 869 करोड़ रुपये, भारतीय तैराक अपेक्षा फर्नांडीज विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, स्टारबक्स के सीईओ बने लक्ष्मण नरसिम्हन, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष बने कल्याण चौबे, कनाडा में ए. आर. रहमान के नाम पर सड़क का नामकरण…

ओडिशा सरकार ने किसानों को वितरित किए 869 करोड़

ओडिशा की राज्य सरकार ने किसानों को 869 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। इसे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा राज्य सरकार की आजीविका एवं आय संवर्धन योजना के तहत 41.85 लाख किसानों को वितरित किया। इसके तहत रबी की फसल के लिए छोटे व सीमांत किसान एवं अन्य भूमिहीन किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए। इस योजना की शुरुवात राज्य सरकार द्वारा 2018 में की गई थी। इसके तहत साल में दो बार दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं।

अपेक्षा फर्नांडीज

17 वर्षीय भारतीय तैराक अपेक्षा फर्नांडीज विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है। इस प्रतियोगिता का आयोजन पेरू की राजधानी लीमा में किया जा रहा है। इन्होंने इसमें 200 मीटर की बटरफ्लाई प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँचने का रिकार्ड बनाया है। ये इस प्रतियोगिता के फाइनल में 8वें स्थान पर रहीं।

स्टारबक्स के सीईओ बने लक्ष्मण नरसिम्हन

कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के 55 वर्षीय लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वर्तमान में ये ब्रिटेन की स्वास्थ्य व पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं।

AIFF के अध्यक्ष बने कल्याण चौबे –

फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी कल्याण चौबे अखिल भारतीय भुटबॉल महासंघ (AIFF) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। इन्होंने बाइचुंग भूटिया को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। ये मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर रह चुके हैं। इससे पहले भी बाईचुंग भूटिया यह चुनाव हार चुके हैं। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर संसदीय सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा नेता कल्याण चौबे भारत की सीनियर टीम के लिए कभी नहीं खेले।

स्मार्ट समाधान चुनौती एवं समावेशी शहर पुरस्कार – 2022

केंद्रीय आवास शहरी मामलों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट समाधान चुनौती एवं समावेशी शहर पुरस्कार – 2022 प्रस्तुत किये हैं। ये NIUA और UN की एक पहल हैं।

कनाडा में ए. आर. रहमान के नाम पर सड़क –

भारत के प्रख्यात गायक व संगीतकार ए. आर. रहमान के नाम पर कनाडा के मरखम शहर में एक सड़क का नामकरण किया गया है। भारत सरकार द्वारा इन्हें साल 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?