डेली करेंट अफेयर्स 7 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेपाल जनरल के मानद पद से सम्मानित, राजपथ का नया नाम होगा कर्तव्य पथ, जीएम अरविंद चिताम्बरम ने जीता दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट, मुशफिक-उर-रहमान ने की टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा, ब्लू एनर्जी मोटर्स बनाएगा LNG चालित ट्रक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बने डी. वाई. चंद्रचूड़, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत…

जनरल मनोज पांडे को नेपाल सेना जनरल का मानद पद

नेपाल सरकार ने भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाल सेना जनरल के मानद पद से सम्मानित किया। इन्हें यह सम्मान नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी द्वारा प्रदान किया गया। नेपाल के आधिकारिक राष्ट्रपति आवास ‘शीतल निवास’ में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। जनरल मनोज पांडे नेपाल की 5 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हुए थे। सेना मुख्यालय में भारतीय जनरल को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

राजपथ अब होगा कर्तव्यपथ

इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के मार्ग को अब तक राजपथ के नाम से जाना जाता था। केंद्र सरकार ने अब इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली नगरपालिका ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने के लिए 7 सितंबर को एक विशेष मीटिंग बुलाई है। इंडिया गेट के पास जिस स्थान पर प्रधानमंत्री द्वारा सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। काफी समय पहले वहाँ पर किंग जार्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी। ब्रिटिश काल में 1911 में आयोजित दिल्ली दरबार में हिस्सा लेने ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम भारत आए थे। तभी उनके सम्मान में इस सड़क का नाम किंग्स-वे रखा गया था। आजादी के बात इस सड़क का नाम राजपथ कर दिया गया। वहीं इससे मिलने वाली एक सड़क का नाम क्वींस-वे रख दिया गया था, जिसे अब जनपथ के नाम से जाना जाता है।  

राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित शिक्षकों को किया सम्मानित

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को मौके पर प्रतिष्ठित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस बार देश भर से 46 असाधारण शिक्षकों को इन पुरस्कारों के लिए चुना गया। ये पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किये गए। इस पुरस्कार के तौर पर एक प्रमाणपत्र, एक रजत पदक और 50 हजार रुपये की धनराशि हर शिक्षक को प्रदान की गई।

दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट

भारत के शतरंज खिलाड़ी जीएम अरविंद चिताम्बरम ने दुबई में आयोजित 22वें ओपन शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

मुशफिक-उर-रहमान ने लिया टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास –

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिक-उर-रहमान ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा की है। अभी चल रहे एशिया कप 2022 में बांग्लादेश की टीम में सही प्रदर्शन न करने के ठीक बाद इन्होंने संन्यास की घोषणा की है। ये क्रिकेटर के तौर पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2006 में जम्बांबे के विरुद्ध डेब्यू किया था। ये अब तक बांग्लादेश की टीम के लिए 102 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

ब्लू एनर्जी मोटर्स बनाएगा LNG चालित ट्रक

ब्लू एनर्जा मोटर्स ने पुणे के चाकन में देश का पहला एलएनजी चालित ट्रक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरु किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बने डी. वाई. चंद्रचूड़

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ जज डी. वाई. चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नालसा के 31वें कार्यकारी अध्यक्ष हैं। नालसा के अध्यक्ष के तौर पर इनका कार्यकाल सिर्फ 67 दिन (अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल) का होगा, जो कि 9 नवंबर 2022 तक रहेगा। क्यों इस तारीख को वर्तमान CJI के सेवानिवृत्त होने के बाद चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायधीश का पद संभालेंगे।

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही विश्व में भारत से बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। मौजूदा विकास दर के हिसाब से भारत साल 2029 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। ये 2027 में जर्मनी को और 2029 में जापान को पछाड़ सकता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?