इंटरनेट पर क्या सर्च न करें (Do not search on the internet)

इंटरनेट पर क्या सर्च न करें (Do not search on the internet) – इंटरनेट दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बड़ा संचार नेटवर्क है। इसके माध्यम से एक क्लिक में दुनिया भर की जानकारी पा सकते हैं। विगत कुछ वर्षों में इंटरनेट के यूजर्स में भारी इजाफा हुआ है। दुनिया भर की किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से पाने के लिए हम सबसे पहले इंटरनेट का सहारा लेते हैं। परन्तु इंटरनेट पर कुछ चीजों का सर्च करना आप पर भारी पड़ सकता है। यह आपको जेल की हवा भी खिला सकता है। इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि किन चीजों का सर्च करना आपको खतरे में डाल सकता है।

इंटरनेट पर दुनिया भर की जानकारी उपलब्ध है परन्तु जरुरी नहीं कि वह जानकारी हर व्यक्ति को हो। ये इतना बड़ा नेटवर्क है कि पूरे विश्व में इसे प्रयोग में लाया जाता है। यही कारण है कि जो एक चीज किसी एक देश में प्रतिबंधित नहीं है, वहाँ से अपलोड होकर उन देशों तक पहुँच जाती है जहाँ वह प्रतिबंधित है। आप सरकारी कर्मचारी हैं या आम नागरिक इस बात का ध्यान रखें कि आप इंटरनेट पर जो भी गतिविधियां करते हैं साइबर पुलिस और तमाम सुरक्षा एजंसियां और गुप्तचर संस्थाएँ इन पर नजर रखती हैं। इस प्रकार के बहुत से शब्दों की लिस्ट इनके पास है जिसे एंटर करते ही आप इनके राडार पर आ जाते हैं।इंटरनेट पर क्या सर्च न करें –

बम बनाने की विधि (How to Make a Bomb)

वर्तमान समय में आतंकी गतिविधियां बहुत बढ़ गयीं हैं। यह मानवता के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आयी है। यही कारण है कि आज-कल साइबर पुलिस और तमाम सुरक्षा एजंसियां और गुप्तचर संस्थाएँ इस पर अपनी कड़ी निगाहें बनाये हुयी हैं। जैसे ही आप कोई ऐसा इनपुट अपने सर्च बॉक्स में एंटर करते हैं जो मानव सभ्यता और किसी देश के लिए खतरा हो सकता है, आप इन संस्थाओं और ऐजेंसियों के राडार पर आ जाते हैं। फिर चाहें आपका उद्देश्य अपनी जिज्ञासा शांत करना ही क्यों न हो। चाहें आपका कोई गलत उद्देश्य न हो पर ये सर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

आतंकवादी बनने का तरीका (How to Join a Terrorist Group) –

आतंकवाद आज के समय में एक बहुत बड़ी समस्या बनके उभरा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह दो देशों के संबंधों और विश्व शांति की राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। इंटरनेट के माध्यम से आज-कल के युवा भटक जाते हैं और इसका लाभ ये आतंकी संगठन उठाते हैं। वे युवाओं का ब्रेन वाश करके उनसे खतरनाक कार्यों को अंजाम देते हैं। किसी अलगाववादी व्यक्ति से प्रभावित होकर या व्यवस्था परिवर्तन की चाह रखने वाले युवा अक्सर भटक जाते हैं और गलत रास्ता इख्तियार कर लेते हैं। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां अपने देश के नागरिकों पर विशेष ध्यान रखती हैं।

बैंक लूटने के तरीके (How to Rob a Bank) –

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। देश के तमाम नागरिक अपनी छोटी-बड़ी जमा पूँजी विश्वास के साथ बैंकों के पास रख जाते हैं। परन्तु जब बैंक को ही लूट लिया जाता है तो यह न सिर्फ आर्थित लूट होती है बल्कि देश की शासन और प्रशासन व्यवस्था पर भी सवालिया निशान होता है। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने के लिए आज कल इंटरनेट का सहारा लिया जाने लगा है। लोग उसके तरीकों की खोज भी इंटरनेट पर कर लेते हैं। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इन चीजों के सर्च करने पर भी नजरें रखी जाती हैं। इसलिए कभी भी इंटरनेट का प्रयोग व्यवस्था के विरूद्ध चीजें सर्च करने में न करें।

चाइल्ड पॉर्न –

“पॉर्न” यह एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में हर व्यक्ति जानता है परन्तु बात करने से कतराता है। इंटेरनेट पर बहुत सी पॉर्न वेबसाइट हैं जो अन्य साइट्स की तुलना में कई गुना ज्यादा देखी जाती हैं। पॉर्न देखना सही है या गलत इसे कई बार नैतिकता की कसौटी पर जाँचा जाता है। परन्तु यह काफी हद तक देश की कानून व्यवस्था पर भी निर्भर करता है। जहाँ एक ओर कुछ देशों में इसे प्रतिबंधित किया गया है वहीँ बहुत से देशों ने इसे मान्यता दे रखी है। परन्तु यहाँ पर हम बात कर रहे हैं चाइल्ड पॉर्न की। जिस पर विश्व भर में बनाने, देखने व बेचने पर प्रतिबंधित लगाया गया है। भूल से भी इसे इंटरनेट पर सर्च न करें। ऐसा करके आप बच नहीं सकते आपके IP Address के माध्यम से आपकी पहचान हो जाएगी और इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है। बड़े-बड़े शहरों में मानव तस्करी गैंग सक्रिय होते हैं जो बच्चियों को किडनैप कर ले जाते हैं और किसी दलाल के माध्यम से इन मासूमों को बेच देते हैं। फिर इन्हे टॉर्चर करके इनसे गंदे काम करवाए जाते हैं। इसलिए सरकार द्वारा इन चीजों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

गर्भपात करने के तरीके (How to Abort a baby) –

आज कल इस तरह की चीजें भी इंटरनेट पर बहुत सर्च की जाने लगी हैं। आज कल स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अक्सर कम उम्र में बहक जाते हैं और लड़कियों बिना शादी के ही प्रेगनेंट हो जाती हैं। इसके बाद दुनिया, समाज, करियर, फॅमिली रेस्पेक्ट के लिए या तो वे सुसाइड कर लेती हैं या उससे बचने के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस तरह की तमाम जानकारी यहाँ उपलब्ध है। परन्तु इनको खुद पर अप्लाई करना आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार ऐसा करने से आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। आपके लिए हमारा सुझाव यही है कि पहले तो ऐसी समस्या आने ही न दें। परन्तु यदि ऐसी समस्या में उलझ गए हैं तो सिर्फ किसी अच्छे डॉक्टर की मदद लें। ध्यान दें – भारत में सेक्स करना गैर-क़ानूनी नहीं है, कोई भी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है वह अपनी मर्जी से सेक्स कर सकता (सार्वजानिक जगहों को छोड़ कर) है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?