तमिलनाडु सामान्य ज्ञान (Tamil Nadu General Knowledge) – भारत के 28 राज्यों में से एक तमिलनाडु राज्य भारत की मुख्य भूमि पर स्थित भारत का दक्षिणतम राज्य है। ये मूल रूप से तमिलहम के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी चेन्नई है जिसे पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। इस राज्य का इतिहास अत्यधिक प्राचीन है। यहाँ पर चोल, पल्लव और पाण्ड्य शासकों ने शासन किया। ये राज्य बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न अब्दुल कलाम की भी जन्मभूमि है।

तमिलनाडु : एक नजर में (Tamil Nadu at a Glance)
| राज्य | तमिलनाडु |
|---|---|
| राजधानी | चेन्नई |
| स्थापना दिवस | 14 अप्रैल |
| वर्तमान राज्यपाल | रवींद्र नारायण रवि |
| वर्तमान मुख्यमंत्री | एम. के. स्टालिन |
| उच्च न्यायालय | मद्रास हाई कोर्ट |
| क्षेत्रफल | 130060 वर्ग किमी. |
| जनसँख्या | 7,21,47.030 |
| लोकसभा सीटें | 39 |
| राज्यसभा सीटें | 19 |
| विधानसभा सीटें | 234 |
| कुल जिले | 38 |
| राजकीय पुष्प | ग्लोरी लिली |
| राजकीय पक्षी | पन्ना कबूतर |
| राजकीय पशु | काला हिरन |
| राजकीय वृक्ष | पालमेरा पाम |
| राजकीय खेल | कबड्डी |
| लिंगानुपात | 995 |
| प्रथम मुख्यमंत्री | पी. एस. कुमारस्वामी राजा (26 जनवरी 1950) |
| भाषा | तमिल |
| लोकनृत्य | भरतनाट्यम |
| नदियाँ | कावेरी |
| जनजातियाँ | टोडा, कोटा, बड़गा, तोडकोटा |
तमिलनाडु की भौगोलिक स्थिति –
इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर है। इसकी सीमा केरल, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश से लगती है। इसके अतिरिक्त इसकी समुद्री अंतर्राष्ट्रीय सीमा श्रीलंका से मिलती है। इसी के रामनाथपुरम जिले में स्थित पंबन द्वीप या रामेश्वरम द्वीप स्थित धनुष्कोडी से रामसेतु की शुरुवात होती है।
तमिलनाडु में कुल 38 जिले हैं –
चेन्नई, कन्याकुमारी, मदुरै, नीलगिरि, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर, कांचीपुरम, रामनाथपुरम, तंजावुर, वेल्लोर, अरियालुर, कुड्डालोर, धर्मपुरी, डिंडीगुल, इरोड, करूर, कृष्णागिरी, नागपट्टिनम, नमक्कल, पेरांबलूर, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगा, सलेम, तिरुवल्लुर, थेनी, तिरुवल्लुर, तिरुवरुर, थुडुक्कुडी, तिरुनेलवेली, तिरुपुर, विरुवन्नामलई,विरुधुनगर,विलुप्पुरम, मयिलादुथुराई।





