द्वितीय विश्व युद्ध 1939-1945 ( Second World War )

द्वितीय विश्व युद्ध ( Second World War ) – द्वितीय विश्व युद्ध ( World War II ) की शुरुवात 1 सितंबर 1939 को जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ हुई। इसके दो दिन बाद 3 सितंबर को ब्रिटेन औऱ फ्रांस ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। 6 वर्ष तक चलने के बाद इस युद्ध की समाप्ति 2 सितंबर 1945 को हुई।

युद्ध की पृष्ठभूमि –

इस युद्ध का बीजारोपण तो वर्ष 1919 में हुई वर्साय की दोषपूर्ण संधि में ही हो गया था। जर्मनी जैसा शक्तिशाली औऱ राष्ट्रवादी देश अपने अपमान को अभी तक नहीं भुला सका था। वह किसी भी कीमत पर अपने अपमान का बदला लेना चाहता था। 1935 में जर्मनी ने वर्साय की संधि का उल्लंघन किया। इसी क्रम में 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर दिया।

प्रमुख तथ्य –

  • 1936 में स्पेन में ग़हयुद्ध की शुरुवात हो गई।
  • संयुक्त रूप से इटली व जर्मनी का पहला शिकार स्पेन ही हुआ।
  • सितंबर 1938 में म्यूनिख पैक्ट सम्पन्न हूआ।
  • जर्मनी द्वारा रूस पर आक्रमण करने की योजना ऑपरेशन बारबोसा कहलाया।
  • 23 अगस्त 1939 को जर्मनी रूस आक्रमण समझौता हुआ। बाद में जर्मनी ने रूस पर समझौता उल्लंघन का आरोप लगाकर जून 1939 में आक्रमण कर दिया।
  • 10 जून 1940 को इटली ने जर्मनी की ओऱ ने युद्ध में प्रवेश किया।
  • 8 दिसंबर 1941 को अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में प्रवेश किया।
  • इस युद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट औऱ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बिंस्टन चर्चिल थे।
  • इस विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय रुस को दिया जाता है।
  • इस युद्ध में मित्र राष्ट्रो द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था।

परमाणु बम का पहला प्रयोग –

द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार परमाणु बम का प्रयोग किया गया। अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा पर यूरेनियम-235 युक्त पहला परमाणु बम ( लिट्ल ब़ॉय ) गिराया। इसके बाद 9 अगस्त को दूसरा प्लूटोनियम-293 युक्त परमाणु बम ( फैट मैन ) जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर गिराया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना –

भविष्य में ऐसे भयंकर युद्धों की रोकथाम हेतु एक विश्वव्यापी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में अवस्थित है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?