जापान सामान्य ज्ञान (Japan General Knowledge)

जापान सामान्य ज्ञान (Japan General Knowledge) – जापान एशिया की मुख्य भूमि से पृथक द्वीप पर बसा हुआ देश है। इसकी राजधानी टोक्यो होंशू द्वीप पर बसी है। जापान चार बड़े द्वीपों होंशू, होकैडो, क्यूशू, औऱ शिकोकू के साथ अन्य तमाम छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। जापान को सूर्योदय का देश, सुकुमार फूलों का देश और पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन के नाम से भी जाना जाता है। शीतोष्ण क्षेत्र में होते हुए भी इस देश की जलवायु मानसूनी है। जापान की गिनती मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष देशों में आती है। खनिज संपदा की दृष्टि से गरीब होने के बाद भी जापान औद्योगिक दृष्टि से संपन्न है। इसका कारण यहां का सुदृढ़ अंतरराष्ट्रीय व्यापार है।

होंशू द्वीप –

यह जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। इसी पर जापान का सबसे बड़ा शहर व राजथानी टोक्यो बसा हुआ है। इसी पर जापान का सबसे बड़ा मैदान क्वांटो स्थित है, जिसमें जापान की औद्योगिक पेटी है। इसी द्वीप पर टोक्यो के पास विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फ्यूजीयामा (सुषुप्त) अवस्थित है। इसी द्वीप पर जापान के सबसे अधिक ज्वालामुखी स्थित हैं। इसी द्वीप पर वीवा झील स्थित है।

हौकैडो द्वीप –

यह होंशू द्वीप के उत्तर में अवस्थि है औऱ होंशू द्वीप से सुगारू जलसंधि के द्वारा पृथक होता है। सुगारु जलसंधि से ही इन दोनों द्वीपों को जोड़ने के लिए एक रेलवे सुरंग बनाई गई है जिसमें बुलेट ट्रेन का संचालन होता है। यह द्वीप रूस के सखालिन द्वीप से लापेराज जलसंधि द्वारा पृथक होता है। इसी द्वीप पर जापान को मोरोरान पार्क अवस्थित है।

जापना के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र –

  • जापान का मानचेस्टर – ओसाका।
  • जापान का पिट्सबर्ग – यवाटा।
  • जापान का डेट्रायट व ब्रेडफोर्ट – नगोया।

जापान का इतिहास –

पहले जापान एक साम्राज्यवादी राज्य था। इसे पीत आतंक से संबोधित किया जाता था। इसकी साम्राज्यवादी नीतियों का पहला शिकार चीन बना। इसके बाद साल 1931 में जापान ने अपनी साम्राज्यवादी आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु मंचूरिया पर आक्रमण किया। 20 मार्च 1933 को जापान ने राष्ट्र संघ की सदस्यता त्याग दी। जापान में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुवात मुतसुहितो ने की। साल 1872 में जापान में सैन्य सेवा अनिवार्य कर दी गई। साल 1905 में जापान ने रूस जैसे विशाल देश को हरा दिया। इस युद्ध की समाप्ति 05 सितंबर 1905 को पार्ट्समाउथ की संधि द्वारा हुई। द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका द्वारा जापान के दो शहरों हिरोशिमा व नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के बाद इसने आत्मसमर्पण किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?