22 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

22 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 22 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट-

केरल सरकार करेगी महिला ड्राइवरों की नियुक्ति-

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया है कि अब सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में महिला चालकों की नियुक्ति की जाएगी। ध्यातव्य है कि अभी तक केवल पुरुष ही इसके लिए आवेदन कर सकते थे। केरल सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाओं को भी इसके योग्य माना जाएगा।

राजीव गौबा बने नए कैबिनेट सचिव-

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को हाल ही में कैबिनेट सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 30 अगस्त को शुरु होगा औऱ इस पद पर इनका का्र्यकाल दो वर्ष का होगा। इस पद पर ये पी. के. सिन्हा की जगह लेंगे। इससे पहले राजीव गौबा ने 31 अगस्त 2017 को गृह सचिव को तौर पर कार्य करना प्रारंभ किया था। केंद्र सरकार ने इनके अतिरिक्त अजय कुमार को रक्षा सचिव और बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल का सचिव नियुक्त किया है।

एवरेस्ट पर प्वास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध-

नेपाल सरकार ने एवरेस्ट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की रिकार्ड संख्या के साथ ही वहां पर 10 टन से ज्यादा कचरा इकट्ठा हो गया है। इसी के चलते स्थानीय नगरपालिका खुंबु पसांग लानु ने यहां पर 30 माइक्रान तक की प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ताइवान को एफ-16 बेचेगा अमेरिका-

हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा ताइवान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने को मंजूरी देने की घोषणा की है। अमेरिका ताइवान को कुल 66 विमान बेचेगा। अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित इस विमान के अत्याधुनिक संस्करण एफ-16सी/डी ब्लाक-70 को ताइवान को सौंपा जाएगा। यह सौदा कुल 08 अरब अमेरिकी डॉलर में तय हुआ। राष्ट्रपति द्वारा इस सौदे की मंजूरी दिये जाने की घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?