दैनिक समसामयिकी 26 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 26 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 26 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का प्रारंभ 25 नवंबर को केवडिया (गुजरात) में हुआ था।

320 करोड़ से अधिक की खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मंजूरी –

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में 320 करोड़ से अधिक की खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रसिद्ध फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन –

अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 60 वर्ष की अवस्था में हार्ट अटैक से हाल ही में निधन हो गया।

आर एन चिब्बर का निधन –

सेवानिवृत्त मेजर जनरल आरके चिब्बर का हाल ही में निधन हो गया। ये 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग ले चुके थे। इसके बाद इन्होने 1972 से 1975 तक अफगानिस्तान में भी कार्य किया। इन्हें विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

फिल्म जल्लीकट्टू ऑस्कर के लिए प्रविष्ट –

मलयालम फिल्म जल्लीकट्टू को भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में इस बार ऑस्कर के लिए प्रविष्ट किया गया है। इसे भारत की 27 भाषाओं की अन्य फिल्मों में से इसके लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह – 2020

राष्ट्रीय फार्मेंसी सप्ताह 2020 का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक किया गया। इस बार इसकी थीम ‘फार्मासिस्ट – फ्रंटलाइन हेल्थ प्रोफेशनल्स’ रखी गई।

नोबल शांति पुरस्कार 2021 के लिए इजरायली पीएम और अबूधाबी क्राउन प्रिंस नामित –

अगले साल के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए अबू धाबी के प्रिंस मो. बिन जायद अल नाहयान और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नामित किया गया है। साल 1998 के नोबल शांति पुरस्कार विजेता लार्ड डेविड ट्रिंबल ने इनके नामों की उम्मीदवारी प्रस्तुत की। किसी को नामित करना नोबल विजेताओं का विशेषाधिकार है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?