दैनिक समसामयिकी 25 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 25 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 25 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पूर्व कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन –

गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का आज 25 नवंबर 2020 को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद उनके कुछ अंगो ने काम करना बंद कर दिया था।

ओपन स्काई संधि से पीछे हटा अमेरिका –

अमेरिका ने औपचारिक रूप से खुद को ओपन स्काई संधि से पीछे हटा लिया है। इस संधि से संबंधित देश एक दूसरे को हथियार रहित हवाई निगरानी उड़ानों को अपना हवाई क्षेत्र प्रदान करते हैं।

भारत व मेडागास्कर के बीच हुए समझौते –

भारत ने मेडागास्कर के साथ आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसमें स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति, टेली एजुकेशन, पारंपरिक चिकित्सा इत्यादि शामिल हैं।

चक्रवात ‘निवार’ –

भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर निवार चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी भाग में आंका गया है। भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे तमिलनाडु और पदुच्चेरी के क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?