9 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मोदी को मिला मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

अब मालदीव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुयी है। इन्होंने कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति ने मोदी जी को सम्मानित करने की घोषणा की है। इन्हें मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इजुद्दीन‘ से सम्मानित किया जायेगा। इससे पूर्व इन्हें UAE और रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

दूसरे कार्यकाल के बाद मोदी की पहली विदेश यात्रा मालदीव की –

लोकसभा चुनाव 2019 में भारी मतों से जीत हांसिल करने के बाद मोदी ने PM के रूप में दूसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण की। इसके बाद वे विदेशी दौरे पर मालदीव के लिए रवाना हो गए। दूसरे कार्यकाल के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। ध्यातव्य है की 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहली विदेश यात्रा भूटान की की थी।

श्रीलंका पहुंचे नरेंद्र मोदी –

कोलंबो हमले के बाद से ही श्रीलंका उथल-पुथल की स्थिति से गुजर रहा है। कोलंबो हमले के बाद श्रीलंका पहुंचने वाले किसी अन्य देश के मोदी पहले राजकीय नेता हैं। आज इन्होने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना से मुलाक़ात की। मोदी जी ने कोलंबो हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में अशोक का पौधा भी लगाया।

नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा –

मेघालय की नेशनल पीपल्स पार्टी ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी होने की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य की यह ऐसी पहली पार्टी बन गयी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी बनने का गौरव हांसिल हुआ है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड की अध्यक्षता वाली इस पार्टी ने सभी अर्हताओं को पूरा कर लिया है। यह पार्टी NDA की सहयोगी पार्टी है। इसे अब तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?