डेली करेंट अफेयर्स अप्रैल 2021 | Daily Current Affairs April 2021

डेली करेंट अफेयर्स अप्रैल 2021 (Daily Current Affairs April 2021) – समसामयिकी घटानाक्रम 2021 में अप्रैल माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी करेंट अफेयर्स।

30 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती महिलाओं के लिए कौनसा वाट्सअप नम्बर जारी किया है ?

उत्तर – 9354954224

किस राज्य के मंत्री कोविड-19 की राहत के लिए अपना एक वर्ष का वेतन दान करेंगे ?

उत्तर – कर्नाटक

हाल ही में किस भारतीय महिला को वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड 2021 के लिए किसे चुना गया ?

उत्तर – कृति के कारंत। ये सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज, बेंग्लुरु की मुख्य संरक्षण वैज्ञानकि व कार्यकारी निदेशक हैं। इस अवार्ड के लिए चुनी गई ये पहली भारतीय व पहली एशियाई महिला हैं।

29 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

हाल ही में भूटान किस परियोजना की डायमंड जुबली मनाई ?

उत्तर – प्रोजेक्ट दन्तक। अप्रैल 1961 ई. में भारत के तात्कालिक प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में इस परियोजना की स्थापना की गई। यह सीमा सड़क संगठन की सबसे पुरानी परियोजनाओं में से एक है।

पीएम केयर फंड की सहायता से डीआरडीओ द्वारा कितने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं ?

उत्त र- 500

ओडिशा के किस लेखक का हाल ही में 87 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – मनोज दास

हाल ही में टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रतिभाशाली कंपनियों में शामिल हुई ?

उत्तर – जियो प्लेटफार्म और बायजूज

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों के लिए कोविशील्ड की कीमत घटाकर कितनी कर ली है ?

उत्तर – 300 रुपये

28 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

पद्मश्री से सम्मानित किस गुजराती कवि का हाल ही में गुजरात में निधन हो गया ?

उत्तर – दादूदान गढ़वी। शिक्षा व साहित्य में उनके योगदान हेतु साल 2021 में ही इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पद्मश्री से सम्मानित किस हिन्दी साहित्यकार का हाल ही में  निधन हो गया ?

उत्तर – मंजूर अहतेशाम

किन देशों के मंत्रियों ने हाल ही में आपूर्ति श्रंखला लचीलापन पहल की शुरुवात की ?

उत्तर – भारत, जापान, व आस्ट्रेलिया

राष्ट्रीय आपदा के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने वेदांता के किस संयंत्र को केवल ऑक्सीजन उत्पादन की अनुमति दी ?

उत्तर – तूतीकोरिन संयंत्र

भारत का कौनसा क्षेत्र 14400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जैविक प्रमाणीकरण प्रापत करने वाला पहला बड़ा क्षेत्र बना ?

उत्तर – अंडमान निकोबार द्वीप समूह

हाल ही में कौनसा देश विश्व का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है ?

उत्तर – अमेरिका। हाल ही में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो की घोषणा क अनुसार अमेरिका की जनसंख्या 33,14,49,281 हो गई है। अमेरिका में पिछले दशक में 7.4 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई है।

हाल ही में किसे चाड का अंतरिम प्रधानमंत्री नामित किया गया है ?

उत्तर – अल्बर्ट पाहिमी पडके। यह कदम चाड के राष्ट्रपति इदरीस डेबी की की मृत्यु के एक सप्ताह बाद उठाया गया है।

जीवित गैंडों में बचा दो सींगो वाले सबसे छोटा एकमात्र एशियाई गैंडे कौनसे है ?

उत्तर – सुमात्रान राइनो। ये गैंडे जीवित गैंडों में सबसे छोटे दो सींगो वाले एकमात्र एशियाई गैंडे हैं। वर्तमान में इनकी संख्या 10 से भी कम रह गई है। ये लुप्त होने की कगार पर हैं।

27 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किस फिल्मकार का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – वामन भोसले। ये 230 से अधिक फिल्मो में काम कर चुके हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के एमडी. सीईओ के कार्काल की सीमा कितनी सीमित कर दी है ?

उत्तर – 15 वर्ष।

मारुति सुजुकी के किस पूर्व एमडी का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – जगदीश खट्टर

सैन्य अभ्यास वरुण –

यह भारत और फ्रांस का संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इस बार 2021 में इसके 19वें संस्करण के आयोजन का समापन आज 27 अप्रैल को हुआ। इसका आयोजन अरब सागर में किया गया।

26 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 26 अप्रैल।

हाल ही में महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते किस पर्वत चीटी पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ?

उत्तर – माउंट अन्नपूर्णा। यह विश्व की 10वीं सर्वोच्च पर्वत चोटी है। यह नेपाल में अवस्थित है। इसकी ऊंचाई 8000 ईटर से अधिक है।

24 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

भारत का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – जस्टिस नुथालापति वेंकट रमन। उच्चतम न्यायालय के 48वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस एन. वी. रमन का कार्यकाल 24 अप्रैल 2021 को शुरु हुआ। इस पद पर ये 26 अगस्त 2022 तक रहेंगे।

23 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

मंगल ग्रह पर बनाई सांस लेने योग्य ऑक्सीजन –

हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी नासा ने मंगल ग्रह पर स्वांस लेने योग्य आक्सीजन बना ली है। हाल ही में 18 फरवरी को मंगल पर पहुँचे नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने यह अभूतपूर्व खोज की है। इसके टोस्टर के आकार के मॉक्सी उपकरण ने 5 ग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन किया। नासा ने यह ऑक्सीजन मंगल ग्रह के कार्बन डाई आक्साइड को शुद्ध करके बनाई है। नासा ने ऐसा करके इतिहास रच दिया है। इसके बाद मंगल पर बस्ती बसाने की राह खुल गई है।

विश्व पुस्तक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 23 अप्रैल। इसे विश्व पुस्तक दिवस और कॉपीराइट डे भी कहा जाता है।

22 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

पश्चिम बंगाल में रोड-शो कार रैलियों पर प्रतिबंध –

चनाव आयोग ने 22 अप्रैल शाम 7 बजे से राजनीतिक पार्टियों द्वारा किये जाने वाले रोड शो व रैलियों पर रोक लगा दी है। अब राज्य में होने वाली किसी भी सभा में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। यह निर्णय कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पश्चिम बंगाल में शेष 2 चरणों के चुनाव 26 और 29 अप्रैल को होने हैं।

पृथ्वी दिवस 2021 की थीम क्या रखी गई ?

उत्तर – Restore our Earth. पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व भर में हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021

रिपोर्टर्स विदआउट बार्डर्स के विश्व प्रेस सूचकांक में भारत को 142वां स्थान प्राप्त हुआ है। 180 देशों के सर्वे में भारत को यह स्थाप प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर है। इसके बाद क्रमशः फिनलैंड व डेनमार्क का नाम आता है।

21 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक –

विश्व आर्थिक मंच द्वारा आज 21 अप्रैल को यह रिपोर्ट जारी की गई। इस सूचकांक में विश्व के 115 देशों को शामिल किया गया था। भारत को इस सूचकांक में 87वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में स्वीडन शीर्ष पर है।

हाल ही में सिविल सेवा दिवस किस तिथि को मनाया गया ?

उत्तर – 21 अप्रैल।

20 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

किस देश ने भारत से जुड़ी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया ?

उत्तर- हांगकांग। वहाँ की सरकार ने 14 दिनों के लिए भारत से आने वाली सभी उड़ानों को अपने देश मेेें उतरने से मना कर दिया है।

किस एजेंसी के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर सफल उड़ान भरी ?

उत्तर – नासा

भारतीय प्रशासनिक सेवा के किस अधिकारी को हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया ?

उत्तर – सिद्धार्ध सिंह लोंगम

किस हॉकी खिलाड़ी-अंपायर का हाल ही में बेग्लुरु में निधन हो गया।

उत्तर – अनुपमा पुचिमांडा। इनका मात्र 40 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

इकोसाइड विधेयक क्या है

फ्रांस की नेशनल असेंबली ने हाल ही में पर्यावरण क्षति के कृत्यों को दण्डित करने के उद्देश्य से यह विधेयक पारित किया है। पर्यावरण को खतरे में डालने का अपराध जीवन को खतरे में डालने की श्रेणी में दण्डनीय है।

19 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

विश्व लिवर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 19 अप्रैल

18 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

विश्व विरासत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 18 अप्रैल। इसे स्मारकों व स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में चीटीं की एक विशेष प्रजाति खोजी गई है ?

उत्तर – एंडियन जंपिंग एंट। यह विश्व का पहला खोजा गया ऐसा पहला जीव है जो अपने मस्तिष्क के आकार को बढ़ा और घटा सकता है। यह चींटी प्रजनन के पूर्व अपने मस्तिष्क के आकार को 20 प्रतिशत तक कम कर लेती है, अगले हफ्तों में पुनः उसे बढ़ा लेती है। मधुमक्खी सहित अन्य कीट अपने मस्तिष्क के आकार को सिर्फ बढ़ा सकते हैं।

17 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

हाल ही में सम्पन्न भारतीय वायुसेना कमांडरों के तीनदिवसीय सम्मेलन की थीम क्या थी ?

उत्तर – Reorienting for the Future.  इसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया था।

CBI के किस पूर्व चीफ का हाल ही में 68 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर -रंजीत सिन्हा। इन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और आईटीबीपी का भी नेतृत्व किया था।

प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट व नीम्स के पूर्व निदेशक का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – काकरला सुब्बाराव। इन्हें साल 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

किस देश ने वस्तुओं व सेवाओं की खरीद के लिए क्रिप्टो करेंसी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है ?

उत्तर – तुर्की।

इटली के किस फिल्म निर्माता को वेनिस फिल्म फेस्टिवल का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त हुआ ?

उत्तर – रॉबर्टो बेनिगनी।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में किस भारतीय महिला पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर – सरिता मोर। इन्होंने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह चैंपियनशिप अल्माटी (कजाकिस्तान) में हुई।

My Body is My Own –

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की हाल ही में जारी स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2021 हाल ही में जारी की गई। इसके आधार पर विश्व के 57 विकासशील देशों की 55 प्रतिशत महिलाएं ही अपनी पसंद के लिए सशक्त हैं। विश्व की करीब आधी महिलाओं को स्वयं के ही निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।

16 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

भारत ने किसके द्वारा इंटरनेट के दुरुपयोग पर ब्रिक्स संगोष्ठी की मेजबानी की ?

उत्तर – आतंकवादी।

कहाँ के प्रधानमंत्री जोसेफ जोते ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – हैती।

इंग्लैंड का कौनसा खिलाड़ी इस बार क्रिकेटर ऑफ द् ईयर चुना गया ?

उत्तर – बेन स्टोक्स

किस देश में हाल ही में 4200 टन सैलमन फिश मार गई ?

उत्तर – चिली। यहाँ शैवाल के कारण 4200 टन से अधिक सैलमन मछलियों की जान चली गई।

यूरोपीय आयोग बनाएगा अपनी अर्थव्यवस्था को ग्रीन व डिजिटल –

यूरोपीय आयोग अपनी अर्थव्यवस्था को डिजिटल व ग्रीन बनाने जा रहा है। इसके लिए साल 2026 तक 150 बिलियन यूरो की राशि जुटाएगा।

15 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

केंद्र सरकार ने किस राज्य के तीन विद्रोही समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है ?

उत्तर – नागालैंड। अब यह समझौता अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विराट कोहली बने पिछले दशक के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर –

क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली पत्रिका विजडन ने हाल ही में इसकी घोषणा की। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विराट कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के विरुद्ध खेलकर वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। इससे पूर्व भारत के दो क्रिकेटर इस खिताब के लिए चुने जा चुके हैं। 1990 के दशक के लिए सचिन तेंदुलकर और 1980 के दशक के लिए कपिल देव को इशके लिए चुना गया था।

एक्सिस बैंक में 4 करोड़ से अधिक रुपयों की लूट –

चंड़ीगढ़ में एक्सिस बैंक के एक प्राइवेट गार्ड में बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.04 करोड़ रुपयों की लूट कर ली है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ी निजी बैंक है।

किस उष्ण कटिबंधीय चक्रवात ने हाल ही में पश्चिमी आस्ट्रेलिया को प्रभावित किया ?

उत्तर – सरोजा। इस चक्रवात ने पश्चिमी आस्ट्रेलिया के करीब 1000 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को प्रभावित किया। इस तूफान की रफ्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

कौनसा देश हाल ही में वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लेकर आया ?

उत्तर – न्यूजीलैंड। ऐसा करने वाला न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश बन गया है।

14 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

हाल ही में स्वास्थ्य और पोषण पर कौनसी रिपॉजिटरी लांच की गई है ?

उत्तर – पोषण ज्ञान।

e-SANTA क्या है ?

किसानों व खरीदारों को जोड़ने के लिए यह एक एलेक्ट्रानिक बाजार है। इसे हाल ही में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लांच किया गया।

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ बुलेटप्रूफ वाहन –

वायुसेना में शामिल होने वाली यह गाड़ी बेहद मजबूत एवं बुलेटप्रूफ है। इसकी विंडशील्ड 4 से.मी. मोटी है जो एके-47 और स्नाइपर राइफल की गोली भी झेल सकती है। इन्हें लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल कहा गया है। 6 टन वजनी इस गाड़ी को 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जा सकता है। यह टायर पंचर होने की स्थिति में भी चल सकती है।

गुईलेर्मो लासो को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया ?

उत्तर – इक्वाडोर का।

पाकिस्तान के किस मानवाधिकार आइकन का हाल ही में लाहौर में निधन हो गया ?

उत्तर – आई. ए. रहमान का।

जापान के किस परमाणु संयंत्र से हाल ही में 1 मिलियन टन दूषित पानी समुद्र में छोड़ा गया ?

उत्तर – फुकुशिमा परमाणु संयंत्र। यह संयंत्र साल 2011 के भूकंप व सूनामी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

13 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

अफगानिस्तान से बापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक –

अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिक बापस चले जाएंगे। इसके संबंध में फरवरी 2020 में एक द्विपक्षीय समझौता हुआ था। पहले ह समयसीमा 1 मई तय की गई थी।

नाइजर के नए प्रधानमंत्री कौन बने ?

उत्तर – ओहुयमायडो महामडो। नाइजर के राष्ट्रपति मो. बजौम ने इन्हें देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। नाइजर एक पश्चिम अफ्रीकी देश है, यह स्थलरुद्ध देश है। नाइजर नदी के नाम पर इस देश का नाम पड़ा। इस देश का 80 प्रतिशत हिस्सा सहारा रेगिस्तान में है।

बलवीर सिंह का हाल ही में निधन हो गया, वे कौन थे ?

उत्तर – हॉकी खिलाड़ी। इनका हाल ही में 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये 1958 ई. के एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम में थे।

12 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड की एक नई पहल किस नाम से शुरु की है ?

उत्तर – मधुक्रांति पोर्टल

बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र –

यह संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। इसने हाल ही में अपना वाणिज्यिक संचालन शुरु किया है।

नागरिक सुरक्षा कर्मी ( Civil Defence Personnel) –

नागरिक सुरक्षा कर्मी सामान्यतः दिल्ली में पाये जाते हैं। इन्हें दिल्ली सिविल डिफेंस संयंसेवक भी कहा जाता है। ये जिला मजिस्ट्रेट के अधीन कार्य करते हैं। ये नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 द्वारा शासित होते हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इन कर्मियों के पास कोविड-19 नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का कोई अधिकार नहीं है।

भारत का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन बना ?

उत्तर – सुशील चंद्रा। इन्हें आज 12 अप्रैल को केंद्रीय निर्वाचन आयोग का 24वां प्रमुख चुना गया। इस पद पर इन्होंने सुनील अरोरा का स्थान लिया।

11 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर एक उच्च स्तरीय बैठक में किस नाम से स्कूली शिक्षा के लिए एक विचारशील कार्यान्वयन योजना जारी की ?

उत्तर – सार्थक

ब्लू फ्लूग क्या है ?

उत्तर – यह एक विश्व स्तरीय इको लेबल प्रमाणन है। यह डेनमार्क के फाउंडेशन फॉर एनवायमेंट एजुकेशन द्वारा समुद्र तटों को प्रदान किया गया है।

10 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा हमारे सौरमण्डल के परे कौनसा बाह्य ग्रह देखा गया ?

उत्तर – ओसिरिस। इसे आधिकारिक रूप से 209458 बी नाम दिया गया है। नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार इस बाह्य ग्रह के वातावरण में 6 रसायन मौजूद हैं।

9 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

किस देश में संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए आईएनएस सर्वेक्षक को तैनात किया गया है ?

उत्तर – मॉरीशस।

सिडबी का नया एमडी व अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – शिवासुब्रमण्यम रमन। केंद्र सरकार ने इन्हें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक का नया अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक नियुक्त किया है। इस पद पर इनकी नियुक्त तीन साल के लिए की गई है।

8 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

भारतीय सेना के किस अधिकारी ने सबसे तेज एकल साइकिलिंग के लिए दो गिजीन विश्व रिकार्ड तोड़े ?

उत्तर – ले. कर्नल भारत पन्नू

रिजर्व बैंक ने पेमेंट्स बैंक में अधिकतम बैलेंस सीमा को दोगुना कर दिया है, अब यह कितनी हो गई है ?

उत्तर  – 2 लाख रुपये।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एथलीट दुती चंद को किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?

उत्तर – वीरनी पुरस्कार

7 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

हाल ही में किस राज्य ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधानसभा में इसके प्रावधानों में संशोधन किया ?

उत्तर – हरियाणा।

ला पेरोज –

5 से 7 अप्रैल के बीच बंगाल की खाड़ी में फ्रांस द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक रक्षा अभ्यास है। इसमें भारत के साथ-साथ आस्ट्रेलिया, जापान व अमेरिका भी भाग लेंगे।

निजी क्षेत्रों को मिली मिसाइल सिस्टम विकसित करने की अनुमति –

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने निजी क्षेत्र को मिसाइल सिस्टम विकसित करने की अनुमति दे दी है। घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसके विकास व उत्पाद की अनुमति दी गई है। डीआरडीओ का यह प्रयास मेक इन इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है।

6 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 6 अप्रैल

भारत का पहला पूर्णतः विद्युतीकृत रेलवे जोन कौनसा बन गया है ?

उत्तर – पश्चिम मध्य रेलवे। रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे ने 3012 किलोमीटर के विद्युतीकण का दावा किया है।

हाल ही में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच किसने लांच किया ?

उत्तर – स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने।

हाल ही में भारत के किस क्षेत्र मे नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के आर्क का कार्य पूरा हुआ है ?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर।

हाल ही में बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – शब्बीर हुसैन शेखामंद खंडवाला। ये गुजरात के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं।

5 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

आज 5 अप्रैल को यूएन द्वारा कौनसा दिवस मनाया गया ?

उत्तर – International Day of Conscience.

कोरोना वायरस के खिलाफ विश्व का पहला पशु टीका हाल ही में किस देश जारी किया ?

उत्तर – रूस। इस टीके को Carnivas-Cov नाम दिया गया है। इस वैक्सीन के माध्यम से वायरस के उत्परिवर्तन के विकास को रोकने की आशा की गई है।

भारत ने सड़क निर्माण परियोजना हेतु किस देश की वित्तीय सहायता की ?

उत्तर – नेपाल। भारत सरकार नेपाल की सड़क निर्माण परियोजना के लिए 800 करोड़ नेपाली रुपयों की सहायता कर रहा है। इसकी घोषणा काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा की गई। नेपाल की तराई सड़क परियोजना को हुलाकी राजमार्ग भी कहा जाता है।

4 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

साल 2022 में भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के आर्थिक रूप से कितने ऊपर तक जाने की संभावना है ?

उत्तर – 372 बिलियन अमेरिकी डॉलर। हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी एक नवीनतम रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई।

मुक्तिजोद्धा छात्रवृत्ति –

भारत सरकार ने बांग्लादेश के छात्रों को ये छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। इसके तहत बांग्लादेश के 10 हजार छात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। यह पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

3 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना –

यह योजना देश के शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को हर साल बैंक द्वारा 10 हजार रुपये की कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान करती है। सरकार द्वारा यह सुविधा कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विक्रेताओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरु की गई।

2 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

आनन्दम – द सेंटर फॉर हेप्पिनेस

केंद्रीय शिक्षा मेंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा इसका उद्घाटन जम्मू के आईआईएम में किया गया। इसका उद्देश्य मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करना है।

वज्र प्रहार अभ्यास – 2021

भारतीय विशेष बलों ने हाल ही में बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में अमेरिकी विशेष बलों के साथ बज्र प्रहार नामक सैन्य अभ्यास किया। यह इस अभ्यास का 11वां संस्करण है। इससे पहले दोनों देशों की सेनाओं के बीच फरवरी 2021 में व्यायाम युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया था।

1 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2021

किस राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त सफर प्रदान करने की घोषणा की है ?

उत्तर – पंजाब। पंजाब की राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2021 से राज्य की सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा दी है।

हाल ही में किन दो स्थानों के बीच क्रूज सेवा की शुरुवात की गई है ?

उत्तर – दीव और सूरत

भारतीय सेना ने देश में चल रहे कितने पशु फार्मों को बंद कर दिया ?

उत्तर – 39 पशु फार्म। भारतीय सेना ने देश भर में चल रहे अपने 39 पशु फार्मों को बंद करने का निर्णय लिया है। इनके रखरखाव के लिए 300 करोड़ रुपये की वार्षिक लागत आती थी।

कौनसा देश दो साल बाद भारत से चीनी व कपास का आयात करने जा रहा है ?

उत्तर – पाकिस्तान।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और किस देश ने कोरोना की उत्पत्ति पर रिपोर्ट जारी की है ?

उत्तर – चीन

मीडिया साक्षरता कौशल को मजबूत करने के लिए और गलत सूचना से लड़ने हेतु गूगल ने यूरोपीय मीडिया को कितने यूरो की सहायता प्रदान की ?

उत्तर – 25 मिलियन यूरो।

अमेरिकी साफ्टवेयर डेवलपर ग्लोबल लॉजिक का अधिग्रहण कौनसी कंपनी कर रही है ?

उत्तर – हिताची। यह अधिग्रहण 6 बिलियन डॉलर में किया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?