डेली करेंट अफेयर्स मार्च 2021 | Daily Current Affairs March 2021

डेली करेंट अफेयर्स मार्च 2021 (Daily Current Affairs March 2021) – समसामयिकी घटानाक्रम 2021 में फरवरी माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी मार्च करंट अफेयर्स 2021।

31 मार्च 2021

नार्वे में होगी विश्व की पहली जहाज सुरंग –

नार्वे विश्व की पहली जहाज सुरंग का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसके जरिये स्टैडहैवेट सागर में परिसंचालन करने में मदद मिलेगी। यह सुरंग 1 मील लम्बी और 118 फीट चौंड़ी होगी। यह परियोजना 330 मिलियन अमेरिकी डॉलर में करीब 3 साल में पूरी होगी।

महिला एशियाई कप 2022 की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

उत्तर – भारत। एशियाई फुटबॉल परिसंघ की आयोजन समिति ने इस कप की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत को सौंपी है। 20 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक भारत में इन खेलों का आयोजन निम्न स्थानों पर होगा –

  • डी. वाई. पाटिल स्टेडियम (नवी मुम्बई)
  • ट्रांसस्टेडियम (अहमदाबाद)
  • कलिंग स्टेडियम (भुवनेश्वर)

30 मार्च 2021

केंद्र सरकार ने दी चुनावी बांन्ड जारी करने की अनुमति –

राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने हेतु चुनावी बांड की व्यवस्था की गई है। इसके तहत राजनीतिक दलों को नकद चंदे की जगह चुनावी बांड का विकल्प दिया गया है। आज केंद्र सरकार ने 4 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी बांड जारी करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार ने चुनावी बांड की 16वीं किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच इसे बिक्री के लिए खोला जाएगा। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 29 शाखाओं को अधिकृत किया गया है। चुनावी बांड जारी करने के 15 दिनों तक वैध होता है।

उड़ान योजना –

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत 22 नई उड़ानों की शुरुवात की है। उड़ान योजना पहली बार 21 अक्टूबर 2016 को लांच की गई थी। परंतु इसकी शुरुवात 27 अप्रैल 2017 को शिमला में हुई। शिमला से दिल्ली की पहली फ्लाइट का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया था।

1971 की बसंतार की लड़ाई के नायक कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – ले. जनरल पिंटो। इन्होंने साल 1971 में हुए भारत पाक युद्ध में पैदल सेना डिवीजन 54 इंफेंट्री का नेतृत्व किया था। हाल ही में 97 वर्ष की अवस्था में पुणे में इनका निधन हो गया।

हाल ही में एमनेस्टी महासचिव किसे नामित किया गया ?

उत्तर – एग्नेस कैलमर्ड। ये फ्रांसीसी मानवाधिकार विशेषज्ञ वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र अधिकार अन्वेषक हैं।

किस देश के सबसे अमीर व्यक्ति का आज 30 मार्च को निधन हो गया ?

उत्तर – चेक गणराज्य। यहाँ के सबसे अमीर व्यक्ति पेट्र केल्नर का आज 30 मार्च 2021 को अलास्का में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। फोर्ब्स के अनुसार इनकी सम्पत्ति 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

29 मार्च 2021

साल 2025 तक टीबी मुक्त होगा भारत –

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्शवर्धन ने घोषणा की है किस साल 2025 तक भारत क्षयरोग से मुक्त हो जाएगा। भारत का केंद्रशासित प्रदेश लक्षदीप टीबी मुक्त किया जाने वाला पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया विश्व के कुल टीबी मामलों में 30 प्रतिशत भारत में हैं।

28 मार्च 2021

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 28 मार्च को इस विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। यह विधेयक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उपराज्यपाल को निर्वाचित सरकार पर प्रमुखता देगा। अब सरकार को राज्य में किसी भी कार्यकारी कदम के लिए उपराज्यपाल की सलाह लेनी होगी। इस विधेयक को लोकसभा से 22 मार्च को और राज्यसभा से 24 मार्च को पारित किया गया था।

27 मार्च 2021

फिल्म फेयर अवार्ड 2021

इस बार फिल्म अभिनेता इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया। इसके साथ ही इरफान खान को लाइफटाइम अर्चीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह अवार्ड लेने के लिए इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता की ओर से पहुँचे। वहीं तापसी पन्नू को फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। फिल्म थप्पड़ को बेस्ट फिल्म चुना गया।

25 मार्च 2021

विद्युत मंत्री आर. के. सिंह ने ग्राम उजाला योजना कार्यक्रम की शुरुवात कहाँ पर की ?

उत्तर – वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। इस कार्यक्रम के पहले चरण के तहत पांच जिलों के गाँवों में 1.5 करोड़ एलईड़ी बल्ब वितरित किये जाएंगे। इसके तहत मात्र 10 रुपये मं ग्राम वासियों को उच्च गुणवत्ता वाले एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके योजना के पहले चरण की शुरुवात बिहार के आरा जिले से हुई थी।

व्यास सम्मान –

वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को हाल ही में व्यास पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान पाने वाले ये मध्यप्रदेश के पहले हिंदी लेखक हैं। यह सम्मान के. के. बिड़ला फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया जाता है। इन्हें यह पुरस्कार इनके साल 2010 में आये उपन्यास पाटलिपुत्र की साम्राज्ञी के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र, एक प्रतीक चिह्न के साथ 4 लाख रुपये प्रदान किये गए।

किन पर्तवारोहियों ने किलीमंजारों पर 24 घंटे रुकने का रिकार्ड बनाया ?

उत्तर – रोहताश खिलेरी और अनु यादव। इन भारतीय पर्वतारोहियों ने अफ्रीका की सर्वोच्च पर्वत चोटी किलीमंजारो पर 24 घंटे रुपके का रिकार्ड अपने नाम किया है। रोहताश हिसार के मलापुर गाँव के रहने वाले हैं। अनु यादव बुवान गाँव (फतेहाबाद) की रहने वाली हैं।

स्थायी सिंधु आयोग की बैठक –

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग की 116वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। यह भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों का एक द्विपक्षीय आयोग है। इसे सिंधु जल संधि (1960 ई.) के कार्यन्वयन व उसके लक्ष्यों की प्राप्ति के उद्देश्य से बनाया गया था।हर वर्ष इसकी बैठक होती है।

24 मार्च 2021

किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्र सरकार से म्यांमार के राजनीतिक शर्णार्थियों को शरण देने की गुहार लगाई है ?

उत्तर – मिजोरम। मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने केंद्र सरकार से म्यांमार के राजनीतिक शरणार्थियों को शरण देने की गुहार लगाई है। जब्कि गृह मंत्रालय पहले ही साफ कर चुका है कि किसी विदेशी को शरणार्थी का दर्जा देने का कोई अधिकार नहीं है। दरअसल भारत संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन 1951 और इसके 1967 के प्रोटोकॉल का हस्ताक्षरकर्ता देश नहीं है।

फ्री स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन –

इसरो ने पहली बार 300 मीटर की दूरी पर फ्री स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन का प्रदर्शन किया। इसके तहत लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग का  प्रदर्शन किया गया।

कौनसा देश पिछले दो वर्षों में अपना चौथा संसदीय चुनाव करा रहा है ?

उत्तर – इजराइल। यह चुनाव दिसंबर 2020 में शुरु हुआ था। जब संसद एक बजट पर सहमति प्राप्त करने में सफल नहीं हुई थी।

रूस ने लांच किये 38 विदेशी उपग्रह –

हाल ही में रूस ने अपने सोयूज – 2.1 ए करियर रॉकेट के माध्यम से 18 देशों के कुल 38 रॉकेट सफलतापूर्वक लांच किये। इनमें पूरी तरह से ट्यूनीशिया में बनाया गया पहला उपग्रह चैलेंज-1 भी शामिल है।

किस भारतीय तटरक्षक जहाज को आज बेड़े में शामिल किया गया ?

उत्तर – वज्र। नौवहन और संचार प्रणाली से लैस इस जहाज को आज चेन्नई में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इस जहाज पर 30 एमएम की तोप भी संलग्न है।

23 मार्च 2021

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के साथ जल सहयोग में सहयोग समझौता किया ?

उत्तर – जापान। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय और जापान के भूमि, अवसंरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय के बीच हुए समझौते को भारत सरकार ने हाल ही में मंजूरी प्रदान की है।

बौद्धिक सम्पदा सूचकांक –

आज जारी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक में विश्व के 53 देशों को शामिल किया या था। इसमें भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ। यह रिपोर्ट यूएस चैंबर ऑफ कामर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी की गई थी।

संसद में पारित हुआ वित्त विधेयरक – 2021

साल 2021-22 के लिए वित्त विधेयक लोकसभा व राज्यसभा से पारित हो चुका है। वर्तमान में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं।

22 मार्च 2021

किस देश के साथ भारत ने हाल ही में ए.आई. अनुसंधान व विकास पहल की शुरुवात की ?

उत्तर – अमेरिका

हाल ही में भारत में निर्मित किस जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

उत्तर – लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज एल-58 को। यह स्वदेशी रूप से संचालित गार्डन रीच शिप बिलडर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। यह लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी मार्क-4 श्रेणी के जहाज का 8वां व अंतिम जहाज है।

21 मार्च 2021

किस भारतीय संस्थान ने क्लाउड कम्प्यूटिंग पर स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित करने हेतु अमेजन के साथ साझेदारी की ?

उत्तर – नीति आयोग। इसके तहत अमेजन वैब सर्विसेज छात्रों को क्लाउड कम्प्यूटिंग, वेब होस्टिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और वर्चुअल रियलिटी इत्यादि की जानकारी देगा।

20 मार्च 2021

विरोध प्रदर्शन के दौरान सम्पत्ति के नुकसान की वसूली हेतु किस राज्य विधानसभा ने हाल ही में विधेयक पारित किया ?

उत्तर – हरियाणा

हाल ही में विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – अरिंदम बागची

19 मार्च 2021

भारत के किस सुरक्षा बल ने आज 19 मार्च को अपना 82वां स्थापना दिवस मनाया ?

उत्तर – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने किस उपक्रम के साथ 4690 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के अधिग्रहण हेतु सौदा किया ?

उत्तर – भारत डायनेमिक्स लिमिटेड।

किस राज्य ने आज 19 मार्च को ग्राम उजाला योजना की शुरुवात की ?

उत्तर – बिहार। इसके तहत ग्राम वासियों को पुराने बल्बों के बदले मात्र 10 रुपये में नए एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जायेंगे।

संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भारत कौनसे स्थान पर है ?

उत्तर – 139वें स्थान पर। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आज 19 मार्च को जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021 में विश्व के 149 देशों को शामिल किया गया है। इसमें भारत 139वें स्थान पर है।

विशेष श्रेणियों में गर्भपात की ऊपरी सीमा कितनी तय की गई है ?

उत्तर – 24 सप्ताह। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी बिल 2020 के अनुसार गर्भपात की ऊपरी सीमा 24 सप्ताह निर्धारित कर दी गई है। यह सीमा विशेष श्रेणी जैसे बलात्कार पीड़िता, नाबालिग इत्यादि की स्थिति में लागूल होती है।

हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – एम. ए. गणपति। ये वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी हैं। वर्तमान में ये नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

सीआरपीएफ का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर- कुलदीप सिंह

राज्य के किस अंग ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार के कानूनों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर सकते हैं ?

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय

18 मार्च 2021

किसने हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – पी. के. सिन्हा। ये 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मोदी के पहले प्रधानमंत्री कार्यकाल में ये कैबिनेट सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

भारत ने हाल ही में किस देश में क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण किट सौंपे ?

उत्तर – श्रीलंका। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने श्रीलंका में क्षमता निर्माण हेतु 8100000 रुपये के प्रशिक्षण किट सौंपे। इनका उपयोग श्रीलंका में क्षमता निर्णाण हेतु किया जाएगा।

किन संस्थानों ने मिलकर भारत में नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करने के लिए पहल की घोषणा की ?

उत्तर – अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, और अमेजन वेब सर्विसेज।

किस देश की संसद ने इ्चछामृत्यु को वैध घोषित किया ?

उत्तर – स्पेन। यह कानून मानसिक रूप से बीमार या गंभीर रूप से घायल मरोजों को अपनी बैहद दर्दनाक पीड़ा से मुक्ति पाने की अनुमति देता है।

आईसीसी महिला विश्वकप 2022 कप का आधिकारिक गीत कौसना घोषित किया गया ?

उत्तर – गर्ल गैंग। यह गाना न्यूजीलैंड की गायिका जिन विगमोर का है।

17 मार्च 2021

भारतीय नौसेना ने आज 17 मार्च को कहाँ पर बहरीन की सौनेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया ?

उत्तर – फारस की खाड़ी। भारतीय नौसेना ने 17 मार्च को फारस की खाड़ी में रॉयल बहरीन नेवल फोर्स कार्वेट अल मुहर्रक के साथ रैसेज एक्सरसाइज में भाग लिया।

सरकार की किसकक टेलिमेडिसिन सर्विस ने 3 मिलियन परामर्श पूरे किये ?

उत्तर – ई-संजीवनी।

भारत ने किस देश के साथ अंतरिक्ष में सहयोग हेतु बातचीत की ?

उत्तर – सऊदी अरब

किस बीजेपी नेता का आज 69 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – दिलीप गांधी। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गाँधी का आज 17 मार्च को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी नेता रामस्वरूप शर्मा का भी आज 62 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

किस देश के राष्ट्रपति का आज 61 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – तंजानिया। राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का आज 17 मार्च को 61 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

16 मार्च 2021

बाटला हाउस मुठभेड़ मामले के आरोपी को किस राज्य की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई ?

उत्तर – दिल्ली। बाटला हाउस मुठभेड़ कांड साल 2008 में हुआ था। इसके आरोपी इंडियन मुजाहिदीन के आरिज खान को दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में सजा सुनाई है।

भारत का पहला केंद्रीयकृत वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल कहाँ पर स्थापित किया जाएगा ?

उत्तर – बेंग्लुरु। भारत के महान सिविल इंजीनियर एम. विश्वैश्वरैया के नाम पर इसका नाम रखा जाएगा। इसे बनाने में 314 करोड़ की अनुमानित लागत आयेगी।

राज्यसभा ने हाल ही में कितने खाद्य तकनीकी संस्थानों को राष्ट्रीय घोषित करने संबंधी कानून पास किया ?

उत्तर – दो। राज्यसभा ने हरियाणा के कुंडली में और तमिलनाडु के तंजावुर में दो खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थानों को राष्ट्रीय घोषित किया है।

15 मार्च करंट अफेयर्स 2021

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – अजय माथुर। 15 फरवरी को इन्हें इस पद के लिए चुना गया था। इस पद पर इनकी नियुक्ति 4 साल के लिए हुई है।

अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष कौन हैं जिन्होंने आज भारत की यात्रा की ?

उत्तर – दुआर्ते पचेको। ये भारतीय संसद के निमंत्रण पर भारत की एक सप्ताह की यात्रा पर आए हैं। आज 15 जनवरी को संसदीय को अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआर्ते पचेको ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बात की और राज्यसभा की कार्यवाही देखी।

खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 में संशोधन हेतु किस सदन में बिल पेश किया गया ?

उत्तर – लोकसभा। इस केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा पेश किया गया।

जुवेनाइल जस्टिस अमेडमेंट बिल आज 15 मार्च को संसद के किस सदन में पेश किया गया ?

उत्तर – लोकसभा। यह बिल किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 में संशोधन करेगा।

किस शास्त्रीय नर्तक का आज 15 मार्च को निधन हो गया ?

उत्तर – चेमानचेरी कुनिरामन।

कोविड-19 के चलते जिन पत्रकारों की मौत हो गई, उनके लिए केंद्र सरकार ने कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की ?

उत्तर – 5 लाख। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पत्रकार कल्याण योजना के तहत यह वित्तीय सहायता अभियान शुरु किया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च बिल को संसद के किस सदन मे पेश किया गया ?

उत्तर – लोकसभा। यह बिल केंद्रीय रासायनिक व उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद द्वारा पेश किया गया। यह बिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च 1998 में परिवर्तन करेगा। इस बिल के तहत भारत में उपस्थित 6 राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दर्जा देगा।

14 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किस प्रसिद्ध चित्रकार का आज निधन हो गया ?

उत्तर – लक्ष्मण पाई। आज 14 मार्च को 95 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया। भारत सरकार द्वारा इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहाँ पर वनवासी समागम को संबोधित किया ?

उत्तर – सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाशव 1000 मीट्रिक टन चावल के साथ आज किस देश पहुँचा ?

उत्तर – कोमोरोस।

विजय हरारे ट्राऑपी का खिताब किस राज्य की टीम ने अपने नाम किया ?

उत्तर – मुम्बई। मुम्बई ने उत्तर प्रदेश को हराकर यह जीत अपने नाम की।

किस भारतीय तलवारबाज ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाय किया ?

उत्तर – भवानी देवी। 23 जुलाई से शुरु हो रहे टोक्यो ओळम्पिक में तलवारबाजी के लिए क्वालिफाय करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

13 मार्च करंट अफेयर्स 2021

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – हशमत उल्ला शाहिदी

किस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – आइवरी कोस्ट

भारतीय निर्वाचन आयोग ने किस राज्य के विधानसभा चुनाव से पूर्व वहां के डीजीपी को हटा दिया है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल।

क्रेग ब्रेथवेट को हाल ही में किस देश की क्रिकेट टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है ?

उत्तर – वेस्टेंडीज

किस देश ने हाल ही में 184 चीनी वेबसाइट को अपने यहाँ बंद कर दिया ?

उत्तर – सऊदी अरब। सऊदी अरब ने इन वेबसाइट्स पर यह प्रतिबंध खराब व मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने के कारण लगाया है।

12 मार्च करंट अफेयर्स 2021

हाल ही मे किस देश ने अंतरिक्ष में अपना पहला सैन्य अभ्यास किया ?

उत्तर – फ्रांस। ये सैन्य अभ्यास 8 मार्च से शुरु होकर आज 12 मार्च को समाप्त हुआ। साल 2019 में फ्रांस ने अपनी अंतरिक्ष कमान की घोषणा की थी। फ्रांस ने साल 2025 तक अंतरिक्ष में 500 कर्मियों को तैनात करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं ?

उत्तर – मिताली राज। मिताली राज भारतीय महिला वन डे क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली ये प्रथम भारतीय व विश्व की दूसरी महिला हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स यह रिकार्ड बनाने वाली विश्व की पहली महिला हैं।

हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी को शामिल किया ?

उत्तर – आईएनएस करंज। यह तीसरी स्का्पियन श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। हाल ही में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

भारत का नया मुख्य सांख्यिकीविद् किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – जी. पी. सामंत। केंद्र सरकार ने इन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया है।

11 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किस राज्य सरकार ने दिए सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के निर्देश ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश। योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों के नाम पर किये गए सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किये हैं। सरकार ने इस संबंध में आज तारीख 11 मार्च को सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में 14 मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये गए हैं।

देश के कितने पासपोर्ट सेवा केंद्रों में सभी कर्मचारी महिला होंगी ?

उत्तर – दो। इनमें से एक केंद्र नई दिल्ली के आरके पुरम में और दूसरा केंद्र त्रिपुनितुरा, कोचीन (केरल) में होगा।

किस संगठन की प्रमुख का आज 11 मार्च को 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – ब्रह्मा कुमारीज। यह एक आध्यात्मिक संगठन है। इसकी प्रमुख हृदय मोहिनी का आज मुम्बई में 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने अपने किस ई-कामर्स पोर्टल के लिए मोबाइल एप लांच की ?

उत्तर – भारत ई मार्केट

10 मार्च करंट अफेयर्स 2021

नासा ने संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह मिशन के लिए किसके साथ मिलकर रडार विकसित किया है ?

उत्तर – इसरो। यह राडार बहुत हाई रिजॉल्यूशन की इमेजेस बनाने में सक्षम है।

उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन बना ?

उत्तर – तीरथ सिंह रावत। भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के एक दिन बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – पल्लव महापात्रा। ये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व सीईओ हैं।

संयुक्त राष्ट्र के बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया ?

उत्तर – गिरीश चंद्र मुर्मू। संयुक्त राष्ट्र ने भारत के नियंत्रक एवं महालेख परीक्षक जी सी मुर्मु को बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा कितनी बढ़ाने को मंजूरी दी ?

उत्तर – 74 प्रतिशत। केंद्र सरकार ने आज 10 मार्च 2021 को बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया है। इसके लिए बीमा कानून 1938 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। साल 2015 से पहले यह सीमा 26 प्रतिशत थी। 2015 में मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया था।

9 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – उत्तराखंड। कुछ समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले 8वें व्यक्ति हैं।

किस राज्य सरकार ने महिला मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा की ?

उत्तर – दिल्ली सरकार। महिलाओं को उनके घरों से पैदल दूरी पर ही मुफ्त में स्त्री रोग व अन्य चिक्त्सकीय  सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यह घोषणा की है। दिल्ली सरकार 1 अप्रैल से शुरु होने वाले वित्त वर्ष में इसे खोलेगी।

हाल ही में मैत्री सेतु का उद्घाटन किन देशों के बीच किया गया ?

उत्तर – भारत और बांग्लादेश। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी शेख हसीना ने आज 9 मार्च 2021 को भारत और बांग्लादेश के बीच सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा पर बहने वाली फेनी नदी पर बनाया गया है।

हाल ही में चर्चा में रहा सिमलीपाल बायोस्फीयर रिजर्व किस राज्य में है ?

उत्तर – ओडिशा। सिमलीपाल बायोस्फीयर रिजर्व में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान और बाघ रिजर्व सम्मिलित हैं। कुछ दिनों पूर्व यहाँ भीषण आग लग गई थी। इस ओर राज्य व प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया था। यहाँ तक की इसकी चर्चा किसी प्रकार के न्यूज चैनलों ने भी नहीं की।

हाल ही में किस वैश्विक संस्था ने राजनीतिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर अपनी रिपोर्ट जारी की ?

उत्तर – फ्रीडम हाउस । यह एक अमेरिकी संस्था है। इसने हाल ही में विश्व में राजनीतिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसमें भारत की स्थिति पहले मुक्त थी जो अब आंशिक रूप से मुक्त कर दी गई है।

श्रीमद्गभागवत गीता पर एक पांडुलिपि को कहाँ पर लांच किया गया ?

उत्तर – नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्गभागवत गीता के श्लोकों पर 21 विद्वानों द्वारा की गई टिप्पणी की पांडुलिपि को जारी किया है।

8 मार्च करंट अफेयर्स 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 8 मार्च। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने इसी दिन बजट पेश किया। इसमें महिला को सम्पत्ति स्थानांतरित किये जाने पर स्टैंप ड्यूटी पर 1 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की। इस दिवस के मौके पर गूगल ने भारत में 10 लाख ग्रामीण उद्यमी महिलाओं को सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

बाओ धान भारत के किस राज्य में उगाया जाता है ?

उत्तर – असम में। यह आयरन से भरपूर लाल रंग का चावल होता है। असम के ब्रह्मपुत्र घाटी में इसका उत्पादन होता है। हाल ही में अमेरिका को लाल चावल की पहली खेंप निर्यात की गई है। यह चावल पूरी तरह से ऑर्गेनिक है, इसे बिना किसी रसायन की सहायता से उगाया जाता है।

भारत किस देश के साथ मिलकर मार्च में संयुक्त अभ्यास करेगा ?

उत्तर – उजबेकिस्तान। भारत 9 से 21 मार्च के बीच उजबेकिस्तान के साथ एक संयुक्त अभ्यास करने जा रहा है। इसका आयोजन उत्तराखंड के रानीखेत के पास चौबटिया में किया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने सभी हेल्पलाइन नम्बरों को एकीकृत कर कौनसे नम्बर में विलय किया है ?

उत्तर – 139 में। अब देश भर में रेलवे संबंधी किसी भी जानकारी के लिए लोग यह नम्बर डायल कर सकते हैं।

बाटला हाउस मुठभेड़ में हाल ही में किसे दोषी ठहराया गया है ?

उत्तर – आरिज खान। बाटला हाउस मुठभेड़ साल 2008 में दक्षिणी दिल्ली के जामा नगर में हुई थी। 8 मार्च 2021 को अदालत ने इस एनकाउंटर मामले में पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की हत्या व अन्य अपराधों केलिए इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आरिज खान को दोषी ठहराया।

किस देश ने सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ठकने पर प्रतिबंध लगा दिया है ?

उत्तर – स्विजरलैंड। स्विजरलैंड के लोगों ने एक जनमत संग्रह में इस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया। अब वहाँ सार्वजनिक स्थानों पर पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ ?

उत्तर – 121वां स्थान। द् हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा जारी आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में सिंगापुर को शीर्ष सेथान प्राप्त हुआ है।

7 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किस देश के एक अरबपति का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – फ्रांस। फ्रांस के अरबपति ओलिवर डसॉल्ट का 69 वर्ष की अवस्था में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में आज 7 मार्च को निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 मार्च को कहाँ पर 7500वां जनऔषधि केंद्र देश को समर्पित किया ?

उत्तर – शिलांग। 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया गया।

नई दिल्ली मैराथन के 6वें संस्करण को किसने जीता ?

उत्तर – श्रीनू बुगाथा ने। सुधा सिंह महिला वर्ग में सबसे आगे रहीं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहाँ पर एक किले के संरक्षण कार्यों का उद्घाटन किया ?

उत्तर – मध्यप्रदेश। रामनाथ कोविंद ने 7 मार्च को मध्यप्रदेश के दमोह में स्थित सिंगोरगढ़ किले में संरक्षम कार्यों का उद्घाटन किया।

अपराध रोकथाम और आपराधिक न्याय पर संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – क्योटो (जापान)। इस सत्र की शुरुवात संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की।

6 मार्च करंट अफेयर्स 2021

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कितने सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति का गठन किया गया ?

उत्तर – 259 सदस्यीय। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया है।

डीआरडीओ ने कहाँ पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का परीक्षण किया ?

उत्तर – ओडिशा तट पर।

हाल ही में पुस्तक मेला 2021 का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर – शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

5 मार्च करंट अफेयर्स 2021

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स – 2020 क्या है ?

उत्तर – केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा हाल ही में यह इंडेक्स जारी की गई है। इसमें बेंग्लुरु को 10 लाख से अधिक की आवादी वाले शहरों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शीर्ष पर है।

नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक – 2020 क्या है ?

उत्तर – नगरपालिकाओं के प्रदर्शन को दर्शाने संबंधी इस सूचकांक में मध्यप्रदेश का इंदोर शीर्ष पर है। इस सूचकांक में इंदौर के बाद सूरत (गुजरात) और भोपाल (मध्यप्रदेश) का नाम है। इसे केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा लांच किया गया।

परिसीमन आयोग को जम्मू-कश्मीर में अपना कार्य पूरा करने हेतु कितना समय दिया गया है ?

उत्तर – 1 वर्ष। जम्मू कश्मीर में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्गठन करने हेतु परिसीमन आयोग को 1 वर्ष का समय दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को मोटे अनाजों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है ?

उत्त – 2023 को। भारत द्वारा प्रायोजित इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

अरोमा मिशन के तहत जम्मू कश्मीर में किस जड़ी बूटी की खेती की जा रही ?

उत्तर – लैवेंडर। साल 2016 में शुरु किये गए मिशन अरोमा के तहत जम्मू कश्मीर में लैवेंडर की खेती की जा रही है। यह औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। इसके 1 लीटर तेल की कीमत 10 हजार रुपये के करीब है।

मुथूट के वित्त अध्यक्ष कौन थे जिनका आज 5 मार्च 2021 को निधन हो गया ?

उत्तर – मथाई जॉर्ज मुथूट

4 मार्च करंट अफेयर्स 2021

क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन बने ?

उत्त – किरोन पेलार्ड। वेस्टेंडीज के क्रिकेटर किरोन पोलार्ड ने आज 4 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के 1 ओवर में 6 छक्के लगाकर रिकार्ड बनाया। ऐसा करने वाले ये विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इन्होंने यह रिकार्ड श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाया।

मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का समापन आज 4 मार्च को किस दिवस के अवलोकन के साथ हुआ ?

उत्तर – चाबहार दिवस

हाल ही में तुर्कमेनिस्तान स्पेशल फोर्सेज किस कारण से चर्चा में रहा ?

उत्तर – क्षमता निर्माण हेतु भारतीय सेना ने 4 मार्च को तुर्क मेनिस्तान के कॉम्बैट फ्री फॉल में तुर्कमेनिस्तान स्पेशल फोर्सेज का प्रशिक्षण शुरु किया।

आस्ट्रेलियाई मधुमक्खी की किस दुर्लभ प्रजाति को हाल ही में वहाँ के पूर्वी तट पर देखा गया ?

उत्तर – फेरोहाईलेस लैक्टिफेरस। इसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर देखा गया है। इससे पहले इसे साल 1923 में क्लींसलैंड तट पर देखा गया था।

विप्रो ने 4 मार्च को 1.45 बिलयन डॉलर में किस फर्म का अधिग्रहण करने की घोषणा की ?

उत्तर – कैपको आईटी कंसल्टेंसी फर्म

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील किस राज्य में अपनी एक इकाई स्थापित करने जा रहा है ?

उत्तर – ओडिशा। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील ने ओडिशा सरकार से राज्य में एक इकाई स्थापित करने संबंधी करार किया है। इसे ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में स्थापित किया जाएगा। इसमें कंपनी 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

3 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किन दो टीवी चैनलों का एक एकाई के रूप में विलय किया गया ?

उत्तर- लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी। अब लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी चैनलों का एकीकरण कर संसद टीवी नाम कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में कौनसी एप लांच की ?

उत्तर – सुगम्य भारत एप। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने यह एप लांच की है। भवन व परिवहन प्रणाली में सुलभता के मुद्दों को आसान बनाने के उद्देश्य से इसे लांच किया गया।

मार्च में किस देश द्वारा आयोजित वायुसेना अभ्यास में भारत भाग लेगा ?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात। भारत ने मार्च में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा आयोजित एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग में भाग लेने की घोषणा की है। यह अभ्यास 3 मार्च को यूएई के अलथफरा एयर बेस में शुरु हुई।

किस कंपनी ने विश्व का पहला पायलटरहित लड़ाकू विमान का प्रोटोटाइप तैयार किया है ?

उत्तर – बोइंग। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने हाल ही में आस्ट्रेलिया में इसका विकास किया है। इसे लॉयल विंगमैन नाम दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – विराट कोहली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने हैं।

किस देश में हाल ही में टाइटनोसॉर के जीवाश्म की प्राप्ति हुई है ?

उत्तर – अर्जेंटीना। ये डायनोसॉर की तरह ही विशाल जीव थे। डायनसॉर की तुलना में इनकी गर्दन लम्बी थी और ये शाकाहारी जीव थे। वैज्ञानकों ने हाल ही में 140 मिलियन साल पहले के इन जीवों के जीवाश्म को खोज निकाला है।

2 मार्च करंट अफेयर्स 2021

किस भाजपा सांसद का आज निधन हो गया ?

उत्तर – नन्द कुमार सिंह चौहान। ये मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सासंद थे। 2 मार्च 2021 को 69 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया।

भारत ने रक्षा सामग्री और उपकरण की बिक्री हेतु किस देश के साथ समझौता किया ?

उत्तर – फिलीपींस।

श्रीलंका किन दो देशों के सहयोग से कोलंबो पोर्ट में वेस्ट कंटेनर टर्मिनल विकसित करने जा रहा है ?

उत्तर – भारत व जापान।

भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन चलना कबसे शुरु होगी ?

उत्तर – 26 मार्च। बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों के बीच एक रेल की शुरुवात होने वाली है। यह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से न्यू जलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी, पं बंगाल) के बीच चलेगी। मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के बाद यह तीसरे ट्रेन होगी।

हाल ही में जापान ने किस द्वीप पर चीन के दावों को खारिज किया है ?

उत्तर – सेनकाकू द्वीप

मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तीन दिवसीय मैरीटाइम इंडिया समिट का आयोजन 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया ?

उत्तर – मनप्रीत वोहरा। ये 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैंं। ये वर्तमान में मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं।

1 मार्च करंट अफेयर्स 2021

साल 2020 का विश्व का सबसे बड़ा रक्षा व्यय वाला देश कौनसा है ?

उत्तर – अमेरिका। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैजिक स्टडीज के अनुसार साल 2020 में अमेरिका का रक्षा व्यय विश्व में सर्वाधिक रहा। अमेरिका के रक्षा बजट ने 18 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर दिया। इसके बाद विश्व में चीन का नम्बर आता है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ शब्द का प्रयोग कितने उपयोगकर्ताओं के समूह हेतु किया ?

उत्तर – 50 लाख

किस देश के ग्रैंड चीफ और राष्ट्रपिता का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – पापुआ न्यू गिनी। माइकल सोमर को पापुआ न्यूगिनी का ग्रैंड चीफ व राष्ट्रपिता कहा जाता है। हाल ही में 84 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया। ये पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री थे। ये सबसे अधिक समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

वर्तमान में सीबीडीटी के अध्यक्ष कौन हैं, हाल ही में जिनका कार्यकाल बढ़ाया गया है ?

उत्तर – प्रमोद चंद्र मोदी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में इनका कार्यकाल 3 माह के लिए बढ़ा दिया है। अब ये 31 मई 2021 तक इस पद पर रहेंगे।

भारत ने किस देश के साथ मिलकर हॉटलाइन स्थापित करने हेतु सहमति व्यक्त की है ?

उत्तर – चीन। इस संबंध में भारत व चीन के विदेश मंत्रियों ने हाल ही में बात की।

जीडीपी अनुमानित वृद्धि दर –

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा हाल ही में जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार भारत की वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत दर्ज की गई है।

को-विन 2.0 पर कोविड टीकाकरण हेतु पंजीकरण की शुरुवात कब से हो गई ?

उत्तर – 1 मार्च 2021 से। कोविड टीकाकरण अभियान का यह अगला चरण है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों को सम्मिलित किया गया है।

किस देश ने हाल ही में भारत द्वारा दी गई कैंसर उपचार मशीन का उद्घाटन किया ?

उत्तर – मेडागास्कर। भारत द्वारा कैंसर उपचार के लिए दी गई डिजिटल कोबाल्ट थेरेपी मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया।

अमेरिका में हाल ही में किस कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली ?

उत्तर – सिंगल शॉट जॉनसन एण्ड जॉनसन। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने औपचारिक रूप से इस दवा को मंजूरी प्रदान की है। अमेरिका में अधिकृत होने वाली यह तीसरी कोरोना दवा है।

1 मार्च 2021 को नागरिक लेखा दिवस का कौनसा संस्करण मनाया गया ?

उत्तर – 45वां

1 से 3 मार्च 2021 तक ग्लोबल बायो इंडिया 2021 के कौनसे चरण का आयोजन किया जाएगा ?

उत्तर – दूसरा संस्करण

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को हाल ही में भ्रष्टाचार में आरोपी पाया गया ?

उत्तर – फ्रांस। पेरिस की एक अदालत ने 1 मार्च 2021 को फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी को भ्रष्टाचार का दोषी करार दिया। इसके लिए इन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?