सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर भाग 16

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर ( General Knowledge Question Answer )

इस पोस्ट में लगभग प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन एक रेखीय ( One Liner ) के रूप में दिया गया है जैसे – हिन्दी, दर्शन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान, खेल, रेलवे, कम्प्यूटर, विविध आदि से सम्बंधित।

  • सिद्धू व कान्हू का सम्बन्ध किस विद्रोह से है – संथाल विद्रोह 
  • किस देश की क्रांति ने राष्ट्रवाद को जन्म दिया – फ्रांस की क्रांति 
  • भारत सरकार द्वारा वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया – 1972 में 
  • ईरान में संसदीय चुनाव कितने वर्ष के लिए होते हैं – चार वर्ष 
  • किस कुषाण शासक ने केवल ताँबे के सिक्के जारी किये – कुजुल कडफिसस 
  • अमीर खुसरो किस भाषा के प्रसिद्द कवि थे – फारसी 
  • प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला – जी. शंकर कुरूप
  • गुप्तकालीन किस शासक के समय सबसे प्रबल हूण आक्रमण हुए – स्कंदगुप्त 
  • हड़प्पा सभ्यता का सामाजिक ढांचा किस प्रकार का था – मातृसत्तात्मक 
  • गाँधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली राजस्थान की जनजाति – मीणा 
  • 1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारम्भ होने के दिन किस महान व्यक्ति की मृत्यु हो गयी – बालगंगाधर तिलक
  • अनवरत योजना किस पंचवर्षीय योजना के तुरंत बाद चलाई गयी – 5 वीं पंचवर्षीय योजना के बाद 
  • पृथ्वी के कोर को अन्य किस नाम से भी जाना है – बेरीस्फेयर 
  • प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की क्रिया है – उपचायक क्रिया 
  • उपभोक्ता के बचत का सिद्धांत किसने पारित किया – अल्फ्रेड मार्शल 
  • भाषा के सम्बन्ध में हिंदी शब्द का पहली बार प्रयोग किसने किया – अमीर खुसरो 
  • लहसुन का खाने योग्य भाग क्या कहलाता है – शल्की 
  • जवाहरलाल राष्ट्रीय शहरीकरण मिशन की शुरुवात कब हुयी – 3 दिसंबर 2005 
  • भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय सूफी सिलसिला – चिश्ती 
  • बंगाल के किस गवर्नर जनरल ने सरकारी खजाने को मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित किया – वारेन हेस्टिंगस 
  • किन जीवों में उत्सर्जन आहार नाल द्वारा होता है – पक्षियों, सरीसृपों  कीटों 
  • पहला जनगणना कमिश्नर कौन था – डब्लू. प्लॉडेन 
  • मौर्योत्तर काल में जैन धर्म का प्रसिद्द केंद्र क्या था – मथुरा 
  • हरियाणा में चलाई गयी देवी रूपक योजना का सम्बन्ध किस से है – जनसँख्या वृद्धि को रोकने से 
  • कौन-सा चैनल अंडमान को निकोबार द्वीप से अलग करता है – 10 डिग्री चैनल 
  • बीबी के मकबरे का निर्माण किस मुग़ल ने करवाया – औरंगजेब 
  • भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिया गया है – मुण्डकोपनिषद 
  • जल के उच्च क्वथनांक का कारण क्या है – हाइड्रोजन आबंधन 
  • राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की शुरुवात कब हुयी – 2 फरवरी 2003 
  • निष्क्रिय विरोध का सिद्धांत किसने दिया – अरविन्द घोष 
  • रेशम किस जीव से पाया जाता है – बाम्बिक्स मोराई 
  • भारत में सर्वाधिक लौह उत्पादन किस राज्य में होता है – ओडिसा 
  • राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता की स्थापना कब हुयी – 1948 
  • रक्त में प्लाज्मा की मात्रा कितनी होती है – लगभग 60%
  • महान चित्रकार उस्ताद मंसूर किस मुग़ल शासक के दरबार में था – जहाँगीर 
  • प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने किस वायसराय के समय भारत की यात्रा की – लॉर्ड रीडिंग 
  • पहले व्यावहारिक सौर सेल का निर्माण कब किया गया था – 1954 
  • विश्व का वह देश जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर उसका मानचित्र अंकित है – लक्जमबर्ग 
  • पुराणी ऑयल पेंटिंग्स को चमकदार बनाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है – हाइड्रोजन पैरॉक्साइड
  • असिंचित परिस्थितियों में गेहूं का कौनसा प्रकार उपयुक्त है – मैक्रोनी गेहूं 
  • विवाह शगुन योजना किस राज्य की है – हरियाणा 
  • प्रारूप समिति के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा – जवाहरलाल नेहरू ने 
  • अफ्रीका महाद्वीप का एकमात्र वलित/मोड़दार पर्वत कौनसा है – एटलस 
  • वसदि किसे कहा जाता है – जैन मठों को 
  • उड़नविहीन पक्षी किवी किस देश में पाया जाता है – न्यूजीलैंड 
  • सिक्कों पर खलीफा का नायब ख़ुदाने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था – फिरोज तुगलक 
  • हड़प्पाई मुहरों पर सर्वाधिक किस जानवर का चित्रांकन मिलता है – एक श्रृंगी सांड 
  • घरेलु प्रशीतक में सामान्यतः किसका प्रयोग किया जाता है – अमोनिया 
  • पोटेशियम की कमी से कौनसा रोग होता है – निम्न रक्तचाप 
  • लोकसभा की नियम समिति का अध्यक्ष कौन होता है – लोकसभाध्यक्ष 
  • नुस्खा ए दिलकुशा के रचनाकार कौन हैं – भीमसेन सक्सेना 
  • मशहूर कलाकार दिलीप कुमार का वास्तविक नाम क्या है – युसूफ खान 
  • बैंक वश प्रभाव शब्दावली का पहली बार प्रयोग किसने किया – गुन्नार मिर्डल 
  • पारा को अन्य किस नाम से है – क्विक सिल्वर 
  • विश्व में सर्वाधिक लौंग का उत्पादन करने वाला देश – तंजानिया 
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुवात किस वर्ष की गयी – 1951 
  • राजा की उत्पत्ति का पहला साक्ष्य किस ग्रन्थ में मिलता है – ऐतरेय ब्राह्मण 
  • अमेरिका ने किस वर्ष दासों के व्यापर पर प्रतिबन्ध लगाया – 1808 में 
  • गरीब दिवस किस दिन मनाया जाता है – 28 जून 
  • चैतन्य महाप्रभु ने किन क्षेत्रों में वैष्णववाद को लोकप्रिय बनाया – बंगाल व उड़ीसा 
  • ग्रीन बुक किस देश के सरकारी दस्तावेज को कहा जाता है – ईरान 
  • किसी जानवर की दूध देने की क्षमता क्या कहलाती है – पे डिग्री 
  • विश्व का पहला कृत्रिम उपग्रह कौनसा था – स्पूतनिक प्रथम 
  • मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है – महबूब उल हक़
  • वन महोत्सव की शुरुवात किसने की – के. एम. मुंशी 
  • हाइड्रोजन सभी अम्लों का एक आवश्यक अवयव है यह सर्वप्रथम किसने बताया – डेवी 
  • फिल्म अभिनेता शमशेर राज कपूर को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है – शम्मी कपूर 
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है – जावा 
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1969 में 
  • मूल अधिकारों का निलंबन कौन कर सकता है – राष्ट्रपति 
  • याज्ञवल्क्य, नारद, कात्यायन और बृहस्पति स्मृतियों की रचना किस काल में हुयी – गुप्त काल 
  • चीन में साम्यवादी व्यवस्था की शुरुवात कब हुयी – 1 अक्टूबर 1949 
  • अश्व अक्षांशो से डोलड्रम की ओर बहने वाली पवनें क्या कहलाती हैं – व्यापारिक पवनें 
  • प्रबल अम्ल और प्रबल भस्म का विलयन कैसा होता है – उदासीन 
  • ऑस्कर पुरस्कारों की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1929 में 
  • मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आये – पृथ्वीराज चौहान 
  • राज्य सरकार को क़ानूनी मामलों में सलाह कौन देता है – महाधिवक्ता 
  • इक्ता प्रथा की दोबारा शुरुवात किस सुल्तान ने की – फिरोज तुगलक 
  • किस तत्व की इलेक्ट्रॉन बंधुता सर्वाधिक होती है – क्लोरीन 
  • किस प्रजाति का बाघ सर्वाधिक शक्तिशाली माना जाता है – साइबेरियाई 
  • सौलर सेल में किन धातुओं का उपयोग होता है – सिलिकॉन व गैलियम 
  • शिवाजी की कर व्यवस्था किसकी कर व्यवस्था के समान थी – मालिक अम्बर 
  • नगर पालिक परिषद् के सदस्यों को क्या कहा जाता है – पार्षद 
  • आईटी क्षेत्र में पूंजी की व्यवस्था करने के लिए किस फंड की व्यवस्था की गयी – इंडिया ब्रांड इक्विटी फंड 
  • प्रसिद्ध क्रिकेटर रिचर्ड हेडली किस देश के हैं – न्यूजीलैंड 
  • जवाहरलाल नेहरू ने देश का बजट कितनी बार पेश किया – एक बार 
  • RBC का कब्रिस्तान किस अंग को कहा जाता है – प्लीहा 
  • प्रौढ़ देवराय के नाम से कौन सा शासक प्रसिद्द है – मल्लिकार्जुन 
  • वह गैस जो चाँदी की चमक को काला कर देती है – ओजोन 
  • प्राचीन बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्द बोरोबुदूर किस देश में स्थित है – इंडोनेशिया 
  • पेशियों और अस्थियों को आपस में कौन जोड़ता है – टेण्डन 
  • पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री कौन बने – लियाकत अली खान 
  • 1938 में किसने वयस्क मतदान के आधार पर संविधान सभा के गठन की बात कही – जवाहरलाल नेहरू 
  • सूर्य ग्रहण के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है – 7 मिनट 40 सेकेण्ड 
  • सेना का मुख्यालय कलकत्ता से शिमला किस गवर्नर जनरल ने स्थानांतरित किया – लॉर्ड डलहौजी 
  • गंगा की जलोढ़ की गहराई अधिकतम कितनी तक होती है – 600 मीटर 
  • इंडियन मिरर का प्रकाशन किस वर्ष शुरू हुआ – 1861 
  • किस भक्ति संत ने अपने प्रचार हेतु सर्वप्रथम हिंदी का प्रयोग किया – रामानंद

और अधिक प्रश्नों के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?