मासिक समसामयिकी जुलाई 2020 (Monthly Current Affairs)

मासिक समसामयिकी जुलाई 2020 (Monthly Current Affairs June 2020) – वर्ष 2020 के जुलाई माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़ा मंथली करंट अफेयर्स –

देश-विदेश

  • उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के मुनस्यारी में राज्य के वन विभाग के अनुसन्धान प्रकोष्ठ ने भारत का पहला कवक पार्क (Lichen Park) विकसित किया है। यह लाइकेन पार्क लगभग 2 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें कवक की 80 से अधिक प्रजातियाँ हैं।
  • हाल ही में त्रिपुरा राज्य में मुख्यमंत्री मातृ पुष्टि उपहार योजना की शुरुआत की गयी है।
  • हाल ही में महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े प्लाज्मा थेरेपी सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया है।
  • विश्व बैंक ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु 3,700 करोड़ रुपये की धनराशि देने की मंजूरी प्रदान की है।
  • हाल ही में डॉ. निगार जौहर खान पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनीं हैं।
  • एचडीएफसी (HDFC) बैंक द्वारा किसानों के लिए ई-किसान धन (e-Kisaan Dhan) एप को शुरु किया है।
  • हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत के साथ Open Sky Agreement किया है।
  • अभी हाल ही में भारत का पहला केबल रेल पुल अंजी खड़्ड पुल (Anji Khad Bridge) बनाया गया है जोकि कटरा और रियासी को जोड़ता है। यह दोनों स्थान जम्मू-बारामूला लाइन पर स्थित हैं। इस पुल की लम्बाई 473 मी. है।

नियुक्ति

  • श्रीकान्त माधव वैद्य को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • संजय द्विवेदी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • हेमांग अमीन को BCCI का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
  • रुदेंद्र टण्डन को अफ़ग़ानिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

खेल

  • हाल ही में संजीता चानू को भारोत्तोलन में अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है।
  • जर्मनी के फुटबॉलर मारियो गोमेज ने हाल ही में सन्यास लेने की घोषणा की है।
  • ब्रेट ली को Sports Adda का नया ब्रांड अम्बैस्डर बनाया गया है।

निधन

  • 3 जुलाई 2020 को हिन्दी फिल्मों की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। इनका जन्म 22 नवम्बर 1948 को मुम्बई में हुआ था। इन्होंने 200 से अधिक फिल्मों कोरियोग्राफ़ी की है।
  • 8 जुलाई 2020 को हिन्दी फिल्म जगत के मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन हो गया। ‘जगदीप’ का असली नाम सय्यद इश्तियाक़ अहमद जाफ़री था। इनका जन्म 29 मार्च 1939 को दतिया (मध्य प्रदेश) में हुआ था। इन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?