दैनिक समसामयिकी 1 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 1 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 1 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

आंध्रप्रदेश की होंगी तीन राजधानियां –

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य सरकार की तीन राजधानियों वाली योजना को 31 जुलाई 2020 को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के प्रमुख तीन अंगों कार्यपालिका, न्यायपालिका और व्यवस्थापिका के लिए अलग-अलग राजधानियों का प्रबंध किया जाएगा। ये तीन राजधानियां विशाखापट्टनम, अमरावती और कुर्नूल होंगी। कार्यपालिका विशाखापट्टनम से कार्य करेगी। राज्य की विधानसभा अमरावती में होगी। वहीं न्यायपालिका अर्थात उच्च न्यायालय कुर्नूल में होगा। वर्तमान में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी हैं।

हार्दिक सतीशचंद्र शाह बने प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव –

हार्दिक 2010 बैच के गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर नियुक्त किये जाने से पूर्व ये पी.एम.ओ. के उप सचिव भी रह चुके हैं। इस पद पर ये राजीव टोपनो का स्थान लेंगे।

नासा ने लांच किया ‘मार्स 2020’ –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ को हाल ही में लांच किया है।

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अमरसिंह का निधन –

अमरसिंह का निधन 1 अगस्त 2020 को सिंगापुर में हो गया। ये समाजवादी पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। इनकी गिनती समाजवादी पार्टी के चर्चित नेताओं में की जाती थी। साल 2011 में ये समाजवादी पार्टी से अलग हो गए। इसके बाद 2016 में ये पार्टी में पुनः शामिल हो गए और राज्यसभा सांसद चुने गए। इनका जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था।

प्रश्न – भारतीय मूल के किस नेता को हाल ही में सिंगापुर में विपक्ष का नेता नामित किया गया ?

उत्तर – प्रीतम सिंह

प्रश्नहरियाणा सरकार ने हाल ही में किसे खेल विभाग में उपमहानिदेशक नियुक्त किया है ?

उत्तर – बबीता फोगाट और कविता दलाल

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?