दैनिक समसामयिकी 21 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs in Hindi)

दैनिक समसामयिकी 21 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 21 दिसंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा –

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज 21 नवंबर 2020 को निधन हो गया। ये 13 फरवरी 1985 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। बाद में 1993 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए थे।

देश की पहली हाइपरसोनिक पवन सुरंग सुविधा की शुरुवात –

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारत की पहली हाइपरसोनिक पवन सुरंग सेवा की उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन हैदराबाद में किया गया। रूस और अमेरिका के बाद यह सुविधा शुरु करने वाला भारत विश्व का तीसरा देश बन गया है। यह स्वदेश निर्मित सेवा है।

जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश में कानून लागू –

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य में हो रहे जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध कानून लागू कर दिया है। इसके तहत धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किये जाने वाले विवाह को भी अमान्य घोषित किया जाएगा। इस कानून के तहत दोषी पाये गए व्यक्ति को 7 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

अमेरिकी स्पेस फोर्स अब कहलाएंगे गार्जियंस –

अमेरिका के छठे सशस्त्र बल के तौर पर लगभग दो साल पहले इस फोर्स के गठन की घोषणा की गई थी। इसके जवान अमेरिकी सैटेलाइट्स की सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?