दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) जून 2019 भाग 2

दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) जून 2019 भाग 2 – जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा साप्ताहिक समसामयिकी टेस्ट / वीडियो –

ली चोंग वेई ने बैडमिंटन से लिया सन्यास –

बैडमिंटन के दिग्गज मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई ने 13 जून को बैडमिंटन खेल से सन्यास ले लिया। इन्होंने बहुत से खिताब अपने नाम किये परन्तु ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने का इनका सपना अधूरा ही रह गया।

दुनिया के सबसे मोटे तोते पर मंडराया खतरा –

पहले ही विलुप्तप्राय हो रहे 4 किलो के इस तोते को अब श्वसन संबंधी एक बीमारी ने जकड़ लिया है। सन् 1990 में इस तोते की प्रजाति के मात्र 50 तोते ही बचे थे। तभी से इनका संरक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में इनकी कुल संख्या 150 तक पहुंच गयी है।

सुन वीदोंग बने भारत में चीन के नए राजदूत –

चीन ने सुन वीदोंग को लुओ झेहुई की जगह भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। इन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कार्य किया है। एस. जयशंकर पहले 2009 से 2013 तक चीन में भारत के राजदूत रह चुके है।

माँ बाप की सेवा न करने वाले बच्चों को जाना पड़ेगा जेल –

बिहार राज्य सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया है कि माता-पिता की सेवा न करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले बच्चों को अब जेल जाना पड़ेगा। यह फैसला नीतीश सरकार ने 11 जून को हुयी कैबिनेट की मीटिंग में लिया।

सन् 2030 तक भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस सेंटर स्थापित कर लेगा –

इसरो (ISRO) ने 13 जून को यह घोषणा की कि इसरो सन् 2030 तक अंतरिक्ष में अपना स्पेस सेंटर स्थापित कर लेगा। यह घोषणा इसरो के चेयरमेन के. सिवान द्वारा अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डॉo जितेंद्र सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गयी। अंतरिक्ष में स्पेस सेंटर स्थापित करने वाला भारत विश्व का चौथा देश होगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं।

बिहार में सभी वृद्धों को पेंशन देने की योजना –

बिहार राज्य सरकार ने 14 जून 2019 को राज्य के सभी वृद्ध लोगों को पेंशन देने की योजना की शुरुआत की है। इसके तहत वृद्धों के बैंक खातों में दो माह (अप्रैल व मई) की पेंशन भेजी गयी। BPL और APL दोनों ही वर्ग के वृद्धों को इसके तहत लाभ प्राप्त होगा।

भारतीय नौसेना को वरुणास्त्र आपूर्ति की योजना –

भारतीय नौसेना को अधिक शक्तिशाली वरुणास्त्र टारपीडो की आपूर्ति की योजना भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने बनाई है। BDL द्वारा 42 महीनों में इसकी आपूर्ति कर दी जाएगी।

भारत में विकसित HSTDV का सफल परीक्षण –

DRDO द्वारा ओडिशा तट से हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

सरकार ने DSRO को दी हथियार बनाने की मंजूरी –

केंद्र सरकार की सुरक्षा मामलों पर गठित समिति ने रक्षा अंतरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी (DSRO) को हथियार बनाने की मंजूरी दे दी है। कुछ समय पहले ही सरकार ने इस एजेंसी के गठन को मंजूरी दी थी।

केंद्रीय मंत्रियों को 9:30 बजे तक ऑफिस पहुंचने का आदेश –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को साढ़े नौ बजे तक ऑफिस पहुंचने का आदेश दिया है। ऐसा करने से लोगों में एक भरोसा कायम होगा।

वीरेंद्र कुमार होंगे 17 वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर –

2019 में भारत में हुए लोकसभा चुनाव के बाद अब वीरेंद्र सिंह को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर (अस्थाई अध्यक्ष) चुना गया है। ये सातवीं बार सांसद चुने गए हैं। इस बार इन्होंने टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से जीत हासिल की है। प्रोटेम स्पीकर का काम चुने गए सांसदों को शपथ दिलाने के कार्य को देखना होता है।

नेपाल के कई स्कूलों में चीनी भाषा मंदारिन को किया अनिवार्य –

नेपाल ने अपने देश के स्कूलों में चीनी भाषा के प्रोत्साहन के लिए उसे कई स्कूलों में अनिवार्य कर दिया है।

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड – 2019

15 जून को सरदार बल्लभ भाई पटेल इनडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में राजस्थान की सुमन राव को मिस इंडिया – 2019 चुना गया। 22 वर्षीय सुमन राव CA की छात्रा हैं। इस वर्ष 07 दिसंबर को थाईलैंड में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड – 2019 प्रतियोगिता में ये भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?