सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर भाग 24

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर ( One Liner GK )

इस लेख में लगभग प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन एक रेखीय ( One Liner ) के रूप में दिया गया है जैसे – हिन्दी, दर्शन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान, खेल, रेलवे, कम्प्यूटर, विविध आदि से सम्बंधित।

  • सबसे मोटी व ऊँची घास कौनसी होती है – बाँस
  • आयोडीकृत लवण में क्या होता है – पोटैशियम आयोडाइड
  • किस विटामिन की कमी से नपुंसकता आती है – विटामिन E
  • शाहजहाँ का प्रारंभिक नाम क्या था – खुर्रम
  • भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है – मोर
  • हवामहल कहाँ है – जयपुर ( राजस्थान )
  • भारत का सबसे पुराना फुटबाल टूर्नामेंट – डूरंड कप
  • औषधि से डरना क्या कहलाता है – फार्मकोफ़ोबिया
  • तेल शोधन उद्योग से संबंधित स्थल मराकाइबो किस देश में है – वेनेजुएला
  • ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – प. रविशंकर
  • विधान सभा की अधिकतम संख्या कितनी निर्धारित की गयी है – 500 सदस्य
  • सर्वाधिक यौगिक बनाने वाली अक्रिय गैस है – जेनॉन
  • किस विधि द्वारा समुद्र की गहराई मापी जाती है – इको साउंड सिस्टम
  • ग्रेमी पुरस्कार की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1958
  • किस पदार्थ की कमी से मानसिक असंतुलन और लकवा होता है – पोटैशियम
  • मुग़ल काल में आया कैप्टन हॉकिंस किसका राजदूत था – जेम्स प्रथम का
  • देश में हीरे की खान कहाँ है – पन्ना ( मध्यप्रदेश )
  • देश में टंगस्टन का भंडार कहाँ है – देगाना ( राजस्थान )
  • लाहौर का किला किसने बनवाया था – अकबर ने
  • भारत का पहला विमान वाहक पोत कौनसा है – विक्रांत
  • विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है – सहारा
  • सहारा मरुस्थल कहाँ है – उत्तरी अफ्रीका में
  • भारत के पहले फील्ड मार्शल कौन थे – जनरल मानेक शॉ
  • सबसे बड़ा महासागर कौनसा है – प्रशांत महासागर
  • सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है – एशिया
  • मैग्नेजाइट का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है – उत्तराखंड में
  • कलकत्ता कब भारत की राजधानी बना – 1911 में
  • भारती शिवाजी किस किस नृत्य से संबंधित हैं – भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम
  • लावणी किस राज्य का लोकनृत्य है – महाराष्ट्र
  • माण्डी किस राज्य का लोकनृत्य है – गोवा
  • पांडुचेरी का क्षेत्र किन किन राज्यों में विभाजित है – तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश
  • महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य करने वाला पहला देश – इजराइल
  • पद्मश्री से सम्मानित पहली भारतीय महिला – नरगिस दत्त
  • मर्लिन अवार्ड पाने वाले प्रथम भारतीय – प्रदीप चंद्र सरकार
  • द फिलॉसोफी ऑफ़ रवीन्द्रनाथ टैगोर नामक पुस्तक किसने लिखी – सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने
  • राजाजी के नाम से किसे जाना जाता है – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
  • ग्रेफाइट किसका अपरूप है – कार्बन
  • भारतीय कला केंद्र कहाँ स्थित है – दिल्ली में
  • मार्ले मिंटो सुधार का उद्देश्य क्या था – पृथक निर्वाचन प्रणाली
  • शुल्व सूत्र किस विषय से संबंधित है – ज्यामिति
  • मंजूर उल हक़ किस क्षेत्र से संबंधित हैं – गायकी
  • क्षुद्र गृह किन दो ग्रहों के बीच में पाए जाते हैं – मंगल और बृहस्पति के
  • सूर्य की परिक्रमा करने में सर्वाधिक समय कौनसा गृह लेता है – नेप्ट्यून
  • गंजापन किस कवक से होता है – टीनिया कैपिटिस
  • कौनसी जलसंधि पापुआ न्यूगिनी को ऑस्ट्रेलिया से अलग करती है – टॉरस जलसंधि
  • हर्षवर्धन किसका उपासक था – शिव का
  • सरौता किस प्रकार का उत्तोलक है – द्वितीय श्रेणी का
  • हर्षवर्धन की रचनाएं कौन कौन सी हैं – नागानंद, रत्नावली, प्रियदर्शिका
  • उष्ण कटिबंधीय लंबी घास वाली वनस्पति क्या कहलाती है – सवाना
  • किस अधातु को गंधक का फूल कहा जाता है – सल्फर को 
  • किस शेयर के धारक ही कंपनी के असली मालिक होते हैं – इक्विटी शेयर 
  • किस आवृत्तबीजी कुल से संतरा संबंधित है – रुटेसी 
  • ओबरा किसके लिए प्रसिद्द है – ताप विद्युत गृह 
  • बौद्ध संघ में प्रवेश को किस नाम से जाना जाता था – प्रवज्जा/उपसम्पदा 
  • केडमियम किस अयस्क से प्राप्त होता है – ग्रीनोकाइट 
  • केरल में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तरीय है – एक स्तरीय
  • बिहार में कितने स्तरीय पंचायत व्यवस्था है – तीन  स्तरीय 
  • कार्बन का शुद्धतम रूप क्या है – हीरा 
  • भारत के रत्नों व आभूषणों का सबसे बड़ा क्रेता देश कौन-सा है – अमेरिका 
  • सूर्य को आकाशगंगा के केंद्र का परिक्रमा करने में कितना समय लगता है – 25 करोड़ वर्ष 
  • मोठ की मस्जिद किसने बनबाई – मुहम्मद बिन तुगलक के वजीर ने 
  • वर्षा की बूंदो के गोल होने का कारण क्या है – पृष्ठीय तनाव 
  • एशिया महाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में कौनसी वनस्पति पायी जाती है – टुंड्रा 
  • अमेरिका का राष्ट्रीय खेल क्या है – बेसबॉल 
  • विश्व की सबसे लंबी नदी कौनसी है – नील नदी 
  • जब्ती प्रणाली का जन्मदाता कौन है – टोडरमल 
  • कृत्रिम गर्भादान हेतु बैल के वीर्य को किसमें रखा जाता है – द्रव नाइट्रोजन 
  • पाटलिपुत्र का नाम पटना किसने रखा – शेरशाह ने 
  • तम्बाकू के मोजैक रोग का कारण कौनसा वायरस है – TMV (टोबैक मोजैक वायरस)
  • पहला गाँधी शांति पुरस्कार किसे मिला – जूलियस न्यरेरे को
  • सिकंदर लोदी किस नाम से कविताएं लिखता था – गुलरुखी 
  • विद्युत धारा किस प्रकार की भौतिक राशि है – अदिश 
  • बी डी गोयंका पुरस्कार किस वर्ष शुरू किया गया – 1979 
  • बी डी गोयंका पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है – पत्रकारिता 
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रूपये का अवमूल्यन पहली बार कब हुआ – 1949 में 
  • भारत में दूसरी बार रूपये का अवमूल्यन कब किया गया – 6 जून 1966 को
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पहली भारतीय फिल्म – मिर्जा ग़ालिब 
  • फ़्रीजोंस शब्द किस खेल से संबंधित है – खो खो 
  • राजरत्न पिल्लई किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – नादस्वरम से 
  • पंडित रामनारायण किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – सारंगी 
  • जाकिर हुसैन किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – तबला
  • थोक मूल्य सूचकांक किस मंत्रालय से सम्बंधित है – उद्योग मंत्रालय 
  • भारत व श्रीलंका के बीच स्थित जलसंधि – पाक जलसंधि 
  • समुद्र में बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंगे किस नाम से जानी जाती हैं – मैग्नेटिक माइंस 
  • ऊष्मा चालकता की दृष्टि से धातु होते हैं – सुचालक 
  • जैव विविधता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष क्या था – 2006 
  • अलास्का किस देश का हिस्सा है – अमेरिका
  • सर्वाधिक प्रबल उपचायक – लिथियम 
  • टोडा जनजाति किस राज्य में पायी जाती है – तमिलनाडु 
  • किस घर्षण बल का मान सर्वाधिक होता है – स्थैतिक घर्षण 
  • एच-1 बी वीजा किस देश से सम्बंधित है – अमेरिका 
  • गाजर किस प्रकार की जड़ है – शंकुरूपी 
  • घासीराम निर्मल किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – जलतरंग 
  • किस जानवर में Rh फैक्टर की खोज की गयी – बन्दर 
  • नामधारी आंदोलन की शुरुवात किसने की – बाबा रामसिंह ने 
  • प्रथम विश्व युद्ध के समय अमेरिका का राष्ट्रपति – वुडरो विल्सन 
  • वोल्टीय सेल का आविष्कार किसने किया – एलसेंड्रो वोल्टा 
  • कौन-सा प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण के समय संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं था – पी.वी. नरसिम्हाराव

और अधिक प्रश्नों के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?