कोरिया सामान्य ज्ञान ( Korea General Knowledge)

कोरिया सामान्य ज्ञान ( Korea General Knowledge) – कोरिया को वर्तमान समय में उत्तरी व दक्षिणी कोरिया के रुप में दो देशों के रूप में जाना जाता है। पहले ये दोनों एक ही देश हुआ करते थे।

कोरिया का इतिहास :-

1910 से ही कोरिया जापान जैसी सम्राज्यवादी शक्ति का एक उपनिवेश था। परन्तु द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार हुयी और कोरिया से उसका प्रभुत्व समाप्त हो गया। इसके बाद कोरिया के उत्तरी भाग पर रूस का और इसके दक्षिणी भाग पर अमेरिका का कब्ज़ा हो गया। इसके बाद 1948 में उत्तरी कोरिया में रूस समर्थित और दक्षिणी कोरिया में अमेरिका समर्थित सरकार बनीं। इसी के साथ इन दोनों क्षेत्रों में बैमनस्यता शुरू हो गयी। वर्ष 1950 में उत्तरी कोरिया ने दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में उत्तरी कोरिया की तरफ से चीन ने और दक्षिणी कोरिया की तरफ से अमेरिका ने अपनी सेनाएं युद्ध में उतार दीं। इस भीषण युद्ध के बाद 27 जुलाई 1953 को दोनों देशों के बीच युद्ध बिराम समझौता हुआ। परन्तु इन दोनों देशों के बीच वास्तविक शांति आज तक स्थापित नहीं हो पायी है।

दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच ऐतिहासिक वार्ता :-

1953 के 65 वर्ष बाद दोनों देशों के प्रमुखों की ऐतिहासिक वार्ता 27 अप्रैल 2018 को पीस हाउस (दक्षिण कोरिया) में हुयी। इसमें उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने भाग लिया। इस वार्ता में किम जोंग उन के साथ उनकी बहन किम यो जोंग भी आयीं। इस वार्ता के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने एक दूसरे के सीमा में प्रवेश किया और मिलकर सीमा पर वृक्षारोपण भी किया। यह वार्ता दोनों देशों के मध्य कटु संबंधों को समाप्त कर सौहार्द व शांति स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। युद्ध विराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच हुयी यह तीसरी शिखर वार्ता थी।

पूर्व की वार्ताएं :-

सन् 1953 के युद्ध विराम समझौते के बाद दोनों देशों के मध्य पहली शिखर वार्ता 13-15 जून 2000 को प्योंग यांग (उत्तर कोरिया) में संपन्न हुयी। दूसरी वार्ता 2-4 अक्टूबर 2007 को प्योंग यांग (उत्तर कोरिया) में संपन्न हुयी।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की राजथानी सियोल है। यह कोरिया का दक्षिणी भाग है। यह पीत सागर के पूर्व में अवस्थित है। दक्षिण कोरिया औऱ जापान के सुशिमा द्वीप के बीच कोरिया स्ट्रेट है।

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग है। यह देश एक राजतंत्रात्मक तानाशाही का साम्राज्य है। वर्तमान में किम जोंग उन वहाँ का तानाशाह है। सरकार की समस्त शक्तियाँ उसी के हाथ में हैं, वही वहाँ का कर्ता-धर्ता है। वहाँ पर जनता  अधिकारों की पूरी तरह से अवहेलना की जाती है। कोरिया की खाड़ी उत्तर कोरिया के पश्चिम में और पूर्वी सागर या जापान सागर उत्तर कोरिया के पूर्व में अवस्थित है। उत्तर कोरिया की उत्तरी सीमा चीन से औऱ दक्षिणी सीमा दक्षिण कोरिया से मिलती है।

उत्तर कोरिया के सख्त कानून –

  • वहाँ पर कोई अपनी मर्जी से अपने बाल भी नहीं कटा सकता। किसी को भी 5 सेमी. से अधिक लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है।
  • यहाँ पर जींस पहनने और पश्चिमी संगीत बजाने पर प्रतिबंध है।
  • यहाँ पर आम जनता को इंटरनेट चलाने पर भी प्रतिबंध है। कुछ अधिकारियों को ही इंटरनेट चलाने का अधिकार है।
  • यहाँ पर किसी को व्यक्तिगत रूप से कम्प्यूटर खरीदने के लिए विशेष रूप से अनुमति लेनी पड़ती है।
  • यहाँ पर पोर्न देखते हुए पकड़े जाने पर या अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने पर सीधे मौत की सजा है।
  • प्रिय नेता की पूजा के आलावा किसी धर्म के पालन करने पर प्रतिबंध है।
  • कुछ विशेष छुट्टियों को छोड़कर सभी दिन शराब पीने पर प्रतिबंध है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?