दैनिक समसामयिकी जुलाई 2019 भाग 2 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) जुलाई 2019 भाग 2 – 11 जुलाई से 18 जुलाई 2019 तक के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा साप्ताहिक समसामयिकी वीडियो / टेस्ट –

विश्व बैंक की एमडी और सीएफओ बनीं अशुंता कांत –

भारतीय स्टेट बैंक की एमडी अशुंता कांत को विश्व बैंक ने अपना नया एमडी और सीएफओ नियुक्त किया है। संस्था में ये वित्तीय जोखिम प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगी। इन्हें 06 दिसंबर 2018 को भारतीय स्टेट बैंक का एमडी नियुक्त किया गया था।

राशिद खान बने अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के नये कप्तान –

अपने बेहद खराब प्रदर्शन के बाद मौजूदा कप्तान गुलबदिन नाइब को कप्तानी से हटा दिया गया। इनकी जगह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान को 2019 के विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम का नया कप्तान बना दिया है। ये आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं।

इंग्लैंड पहली बार बना क्रिकेट विश्वकप का विजेता –

रविवार 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकावले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की। हालांकि दोनों ही टीमों ने निर्धारित 50 ओवरों में 241 रन बनाए। इसके बाद निर्णय के लिए मिले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। परंतु जीत का निर्णय अधिक वाउंड्री के आधार पर हुआ और इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।

आईसीसी विश्वकप 2023 –

इसके बाद अब अगले विश्वकप का आयोजन सन 2023 में 09 फरवरी से 25 मार्च के बीच भारत में होगा। भारत 13 वें संस्करण की मेजवानी करेगा। सन् 2023 में भी 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

कलराज मिश्रा बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल –

उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता कलराज मिश्रा को आचार्य देवव्रत की जगह हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।

करतारपुर कॉरिडोर –

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर से प्रतिदिन 5000 तीर्थ यात्रियों को बिना वीजा आवागमन पर सहमति दे दी है। यह गलियारा पंजाब के गुरदासपुर से 3 किलो मीटर दूर भारत-पाक सीमा से लगा हुआ है। यह सिखों कि लिए बेहद पवित्र स्थलों में से एक है। यह सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का निवास स्थल था। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिन यहीं पर बिताए और यहीं पर उनका देहावसान हुआ।

बिश्वा भूषण को आंध्र प्रदेश और अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया –

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अनुसुइया उइके इससे पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। ये ओडिशा के चिल्का और भुवनेश्वर से 5 बार विधायक रह चुकी हैं।

जस्टिस सिकरी बने सिंगापुर इंटरनेशनल कॉमर्शियल कोर्ट के न्यायाधीश –

हाल ही मे जस्टिस सिकरी को सिंगापुर इंटरनेशनल कॉमर्शियल कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। ये भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके है।

फेसबुक पर लगा 5 अरब डॉलर का जुर्माना –

अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगाया। उस पर यह जुर्माना अपने यूजर्स के डाटा सुरक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में हुई चूक के कारण लगाया।

रूस ने अंतरिक्ष मे लॉन्च किया एक्स-रे टेलिस्कोप –

हाल ही मे रूस ने एक शक्तिशाली टेलिस्कोप को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। इसका नाम ‘Spektr-RG‘ है। इसे कजाकिस्तान में अवस्थित वैकानूर प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया। रूस ने इसे जर्मनी के सहयोग से एक संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत बनाया है।

IFFI के गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन गोवा में –

इस बार आईएफएफआई गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा मे होगा। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की।

हिमालयी राज्यों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन मसूरी में –

हिमालयी राज्यों के पहले सम्मेलन का आयोजन उत्ताखंड के मसूरी में 28 जुलाई को होने जा रहा है। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य सतत विकास होगा। इसमें हिमालयी राज्यों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा होगी।

विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव नियुक्त –

विकास स्वरूप 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। इन्हें हाल ही में विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है।

डेविड मारिया बने यूरोपीय संसद के अध्यक्ष –

इटली के डेविड मारिया सासोली को यूरोपीय संसद का नया अध्यक्ष चुना गया। ये इस पद पर अंतोनियो ताजानी की जगह लेंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल जनवरी 2022 तक रहेगा।

रेलवे सुरक्षा बल का ऑपरेशन थर्स्ट लॉंच –

आर.पी.एफ. ने हाल ही में ऑपरेशन थर्स्ट लॉच किया है। इसका मकसद अनाधिकृत रूप से बिकने वाले पेय पदार्थों पर रोक लगाना है।

भारतीय सेना ने इजराइल से एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल खरीदने का ऑर्डर दिया –

यह ऑर्डर आपातकाल खरीद के तहत सेना की ऑपरेशन तैयारी को पूरा करने के लिए किया गया।

गवाह सुरक्षा योजना – 2018

ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के उच्च न्यायालय में सूचित किया कि उसने राज्य सरकार में केंद्र की ‘गवाह सुरक्षा योजना-2018’ का क्रियान्वयन कर दिया है।

स्मृति मंधाना और रोहन बोनप्पा को अर्जुन अवार्ड –

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस बार का अर्जुन अवार्ड भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोनप्पा को दिया। इस पुरस्कार का आरंभ सन् 1961 में हुआ था।

दैनिक समसामयिकी जुलाई 2019 भाग 2 वीडियो –

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?