लोक सभा (Lok Sabha), राज्यों में लोकसभा सदस्यों की संख्या

लोक सभा (Lok Sabha), राज्यों में लोकसभा सदस्यों की संख्या – भारतीय संसद में दो सदन हैं, लोकसभा एवं राज्यसभा | लोकसभा ( Loksabha ) निचला सदन है। भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है। जिनमें 530 सदस्य राज्यों का तथा 20 सदस्य केन्द्र शासित प्रदेशों से हो सकते हैं। सदन में आंग्ल-भारतीय समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो इस समुदाय के दो सदस्यों को मनोनीत कर सकता है। वर्तमान में 545 सदस्य हैं। लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, परन्तु इसे समय पूर्व भी भंग किया जा सकता है। इसका गठन सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से होता है।

राज्यों के अनुसार लोकसभा सीटों की संख्या

भारत के प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश को उसकी जनसंख्या के आधार पर लोक सभा सीटें मिलती हैं। वर्तमान में यह 1991 की जनगणना के आधार पर है। अब लोक सभा के सदस्यों की संख्या वर्ष 2026 में निर्धारित की जायेगी।

क्रम संख्याराज्य का नामलोकसभा सदस्य
1उत्तर प्रदेश80
2महाराष्ट्र48
3पश्चिम बंगाल42
4बिहार40
5तमिलनाडु39
6मध्य प्रदेश29
7कर्नाटक28
8गुजरात26
9आंध्रप्रदेश25
10राजस्थान25
11ओड़िशा21
12केरल20
13तेलंगाना17
14असम14
15झारखंड14
16पंजाब13
17हरियाणा10
18छत्तीसगढ़11
19उत्तराखंड5
20हिमाचल प्रदेश4
21अरुणाचल प्रदेश2
22गोवा2
23मणिपुर2
24मेघालय2
25त्रिपुरा2
26मिज़ोरम1
27नागालैण्ड1
28सिक्किम1

केन्द्र शासित प्रदेशों के अनुसार लोकसभा सीटों की संख्या –

क्रम संख्या केंद्र शासित प्रदेश का नाम लोकसभा सदस्य
1 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 7
2 जम्मू कश्मीर 5
3 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
4 दादरा और नगर हवेली 1
5 दमन और दीव 1
6 चंडीगढ़ 1
7 लक्षद्वीप 1
8 पुडुच्चेरी 1
9 लद्दाख 1

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?